मेरा देश भारत पर निबंध

हम यहां पर मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi) शेयर कर रहे है। इस निबंध में मेरे देश निबंध के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेयर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Mera-Desh-Essay-in-Hindi

वर्तमान विषयों पर हिंदी में निबंध संग्रह तथा हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध पढ़ने के लिए यहां  क्लिक करें।

मेरा देश भारत पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi)

भारत जो अपनी प्राचीन सभ्यता और प्राचीन संस्कृति का धनी है। इस देश का इतिहास बहुत गौरवान्वित रहा है। यही कारण है कि हर भारतीयों को भारतीय होने पर गर्व होता है।

भारत जो कि एक शांतिप्रिय देश है और अपने पड़ोसी देशों के साथ हमेशा मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करता है। भारत की संस्कृति और इतिहास बहुत ही रोचक है।

यहां मेरा देश हिंदी निबंध लेकर आए हैं। अकसर विद्यालय में बच्चों को अपने देश भारत की संस्कृति और इतिहास से पूरी तरह अवगत कराने के लिए निबंध लेख दिया जाता है। इसीलिए यह लेख बहुत ही उपयोगिता होने वाला है।

मेरा देश पर निबंध हिंदी में 100 शब्दों में

मुझे मेरे देश पर गर्व है। क्योंकि मेरा देश भारत अपनी संस्कृति अपनी परंपरा के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है। भारत एशिया महाद्वीप पर स्थित है। यह विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।

दिल्ली भारत की राजधानी है। भारत उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला और दक्षिण में तीन तरफ से महासागर से घिरा हुआ है। भारत में विभिन्न नदियां बहती है और कुछ नदियां बंगाल की खाड़ी में तो कुछ नदियां अरब सागर में जाकर गिरती है।

भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जिसके कारण यहां पर साल भर तीन तरह के मौसम देखने को मिलते हैं: ठंडी, गर्मी और वर्षा। भारत कृषि प्रधान देश है, जिसके कारण यहां पर आधे से ज्यादा जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। भारत में हर तरह की फसल की खेती की जाती है।

भारत विकासशील देशों के सूची में आता है लेकिन वर्तमान में यह हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और बहुत जल्द ही विकसित देश भी हो जाएगा।

mera desh essay in hindi

-->

मेरा देश पर निबंध 250 शब्दों में

मुझे अपने देश पर गर्व है। यहां की संस्कृति, परम्परा और सांस्कृतिक भावनाओं पर गर्व है और अपने देश पर हमेशा गर्व रहेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा और विशाल घनी आबादी वाला देश है।

भारत देश की राजधानी नई दिल्ली है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्मों के लोग बड़े ही प्रेम से रहते हैं। भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी एक अलग भाषा है।

हमारे देश के पड़ोसी देश में श्रीलंका, नेपाल, चीन, बांग्लादेश और मलेशिया है। भारत के बहुत से ऐतिहासिक इमारत और स्मारक बने हुए हैं। इन इमारत को देखने के लिए बाहरी देश के पर्यटक का आना जाना लगा रहता है।

भारत में गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी जैसी कई विशालकाय नदियां बहती है। सभी नदियां कृषि की सिंचाई और उपज की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

  • भारत पर निबंध
  • देश प्रेम पर निबंध

मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 500 शब्दों का

भारत जो अपनी प्राचीन संस्कृति के कारण विश्व भर में प्रख्यात है। यह पूरे विश्व को वासुदेव कुटुंबकम मानती है। तभी तो भारत ने सदियों से ही बाहरी लोगों को भी अपने देश में आश्रय दिया उनका सच्चे दिल से स्वागत किया।

भारत जो की इतिहास में कई नाम से उल्लेखित है जैसे कि आर्यावर्त, भारतवर्ष, हिंदुस्तान। यह भूमि ऋषि मुनियों की भूमि कहलाती है, जहां पर वेदव्यास, कश्यप, अत्री, वैशिष्ट, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज जैसे कई ऋषियों ने जन्म लिया और प्राचीन ग्रंथो की रचना की।

भारत में हर एक धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं, जिसके कारण यहां पर विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं। यहां के हर एक राज्य के लोगों का रहन-सहन, पहनावा, खानपान, बोली में काफी अंतर देखने को मिलता है। लेकिन भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी ही है।

भारत देश का प्रतीक यहां का झंडा तिरंगा है, जिसके तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा बलिदान, शांति और समृद्धि का प्रतीक है।

भारत की भौगोलिक स्थिति

भारत एशिया महाद्वीप पर स्थित है। यह विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत विकासशील देशों में आता है, जो तेजी से विकास कर रहा है और आने वाले समय में यह विकसित देश कहलाएगा।

भारत राज्यों का संघ है। भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत उत्तर से हिमालय पर्वत श्रेणी से घिरा हुआ है तो दक्षिण में समुद्र सीमा से घिरा हुआ है। भारत में बहने वाली ज्यादातर नदियां हिमालय से निकलती हुई भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरती है और फिर बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर में जाकर गिरती हैं।

गंगा को भारत की सबसे लंबी नदी माना जाता है, वहीं कावेरी को दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है और गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी मानी जाती है।

भारत का हर एक राज्य विशेष महत्व रखता है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के खनिज उत्खनन होते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान को भारत का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है, वहीं गोवा को भारत का सबसे छोटा राज्य कहा जाता है।

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास बहुत ही पुराना और गौरवशाली है। प्राचीन समय में भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था क्योंकि यह उस समय एक समृद्ध देश हुआ करता था। लेकिन भारत पर कई विदेशी आक्रमणकारियों ने आक्रमण करके यहां से धन संपत्तियों को लूट कर ले गए।

यहां पर कई विदेशी शासको ने भी लंबे समय तक शासन किया। तकरीबन 200 साल से भी अधिक समय तक अंग्रेजों ने यहां पर शासन किया।

लंबे समय तक विदेशी शासको का गुलामी सहने के बाद चंद्रशेखर आजाद , सुभाष चंद्र बोस , भगत सिंह , सुखदेव, राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए आवाज उठाई और शहीद होकर इस देश को आजादी दिलाए। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ।

भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्थान

भारत को भले ही कृषि प्रधान देश कहा जाता है क्योंकि सदियों से यहां के लोगों के लिए आजीविका का प्रमुख माध्यम कृषि ही रहा है और आज भी भारत की आधे से ज्यादा जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। लेकिन भारत धीरे-धीरे अब हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

वर्तमान में भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी नाम कमा रहा है। भारत में कई महान वैज्ञानिक हुए जैसे जगदीश चंद्र बसु, सीवी रमन, श्रीनिवास रामानुजन जैसे महान वैज्ञानिकों ने गणित , चिकित्सा, भौतिक विज्ञान, खगोलीय विज्ञान जैसे हर एक क्षेत्र में योगदान दिया है और देश के नाम को रोशन किया है।

मेरे देश भारत की पहचान इसके संस्कृति और सभ्यता पर आधारित है। मेरा देश भारत महान है। धर्म निरपेक्षता के आधार पर भारत दुनिया का प्रथम देश है।

भारत देश लगातार ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। हमारे देश में भी अब वैज्ञानिकों द्वारा हर रोज नए-नए अविष्कार किए जा रहे हैं। साथ ही हमारा देश भी अब डिजिटल दौर की ओर बढ़ रहा है।

  • मेरे सपनों का भारत पर निबंध
  • मेरा भारत महान पर निबन्ध

मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 1000 शब्दों का

भारत जिसे हिंदुस्तान, भारतवर्ष न जाने कई नाम से बुलाया जाता है। भारत अपनी संस्कृति, अपने परंपरा अपने जीवन मूल्यों के लिए ही विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश कहलाता है।

भारत एशिया महाद्वीप पर स्थित दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। यह विभिन्न धर्म, संप्रदाय वाला देश है, जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई कई धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं।

दिल्ली भारत की राजधानी है। कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल कहा जाता है, वहीं बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। राष्ट्रीय फल आम है। सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ को भारत का राष्ट्रीय चिन्ह माना जाता है।

रवींद्रनाथ टैगोर के द्वारा लिखी गई जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान है। वहीं बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लिखी गई पंक्ति वंदे मातरम भारत कि राष्ट्रीय गीत है।

भारत की संस्कृति, इसकी समृद्धि को अगर अच्छे से समझना है तो भारत के इतिहास को जानना भी जरूरी है। भारत का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है।

इतिहास में इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था क्योंकि उस समय यहां पर सभी लोग बहुत ही धनी और समृद्ध हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे इस देश पर विदेशी लोगों की बुरी नजर पड़ी।

इस देश पर कई अन्य देश के लोग व्यापार के उद्देश्य से आए लेकिन धीरे-धीरे इस देश में ही रहकर एक दीमक की तरह इस देश को अंदर ही अंदर खाते गए।

कई विदेशी आक्रमणकारियों ने देश के विभिन्न हिस्सो पर कब्जा करके यहां पर सालो तक शासन किया। तकरीबन 200 साल से भी ज्यादा इस देश पर ब्रिटिश का शासन रहा।

लेकिन इस धरती पर जन्मे कई वीर पुरुष जैसे की महात्मा गांधी , चंद्रशेखर आजाद , भगत सिंह , सुभाष चंद्र बोस , राजगुरु जैसे कई महान क्रांतिकारियों ने इस देश को आजाद करने के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दिए।

अंग्रेजों से इस देश को आजादी दिलाने के लिए कई सत्याग्रह हुए, जिसमें सैकड़ों भारतीयों ने अपनी जान गवाई तब जाकर इस देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली। अपने आजादी दिवस को हर साल 15 अगस्त को बहुत ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत के ऐतिहासिक स्थल

भारत के इतिहास को भारत के ऐतिहासिक स्थल बयां करती है। भारत के हर एक हिस्से में कई प्राचीन इमारतें, प्राचीन स्थल है, जिसमें से कुछ खंडहर भी हो चुके हैं। लेकिन हर एक ऐतिहासिक स्थल भारत के इतिहास को बहुत प्रभावी तरीके से बयां करती है।

भारत के विभिन्न हिस्सै पर कई राजाओं का शासन रहा, जिन्होंने अपने शासनकाल में कई इमारतों का निर्माण करवाया, जो आज भारत के लिए एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बन चुका है।

भारत के ऐतिहासिक खूबसूरत पर्यटन स्थलों में ताजमहल , स्वर्ण मंदिर , लाल किला , कुतुब मीनार , फतेहपुर सिकरी, खजुराहो, अजंता और एलोरा की गुफाएं, चारमीनार , बीवी का मकबरा जैसे अनगिनत जगह है।

यह सभी ऐतिहासिक इमारतें अलग-अलग राजाओं के शासनकाल में बनी है, जिसके कारण हर एक इमारत में हमें अलग-अलग वास्तुकला दिखती है।

भारत एक कृषि प्रधान देश

वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था में भले ही कई स्रोत शामिल हो लेकिन इसका मूल स्रोत कृषि ही है। आज भी भारत एक कृषि प्रधान देश कहलाता है क्योंकि सदियों से भारत के लोग खेती करके ही अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं।

भारत की जीडीपी में भले ही कृषि का 15% योगदान हो लेकिन भारत की आधे से भी ज्यादा जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है और उनके लिए रोजगार का यह एक प्रमुख साधन है। भारत में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग खेती करते हैं।

भारत में विभिन्न तरह की मिट्टी पाई जाती है, जिसके कारण यहां पर सभी तरह के अनाज, फल, फूल उगाए जाते हैं। यहां गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार, मक्का हर किस्म के अनाज और फसल उगाई जाती हैं।

हालांकि भारत के अलग-अलग राज्यों में विशेष प्रकार के अनाज या फसल प्रचुर मात्रा में उगाए जाते हैं जैसे कि भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में चावल की ऊपज सबसे ज्यादा होती है। वहीं पंजाब और उत्तर प्रदेश में गेहूं की ऊपज ज्यादा होती है। असम चाय के लिए प्रसिद्ध है तो केरल मसाले के लिए प्रसिद्ध है।

भारत में मनाया जाने वाला त्यौहार

भारत विभिन्नताओं में एकता वाला देश है। यहां पर विभिन्न धर्म के लोग रहते हैं और इसी कारण यहां पर साल भर तरह-तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। यहां पर हर धर्म के लोगों के त्योहार में हर कोई आनंद लेता है।

यहां पर मुसलमान का पवित्र त्योहार ईद भी मनाया जाता है तो हिंदुओं का पवित्र त्योहार दीपावली , रक्षाबंधन , होली भी मनाई जाती है। वहीं ईसाइयों का क्रिसमस तो पंजाबियों का लोहड़ी और पोंगल का त्यौहार भी मनाया जाता है।

हर एक धर्म के त्योहारों की अपनी अपनी खासियत होती है। लेकिन हर एक त्यौहार का उद्देश्य केवल अपनों के साथ मिलकर आनंद और उल्लास के साथ उस पल को जीना है। इसीलिए भारत में त्यौहार चाहे किसी भी धर्म का हो यहां पर हर कोई मिलजुल कर हर त्यौहार मनाता है।

भारत में धार्मिक त्योहारों के अतिरिक्त दो राष्ट्रीय त्योहार मनाए जाते हैं स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जिस दिन देश आजाद हुआ था। वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला पर ध्वजारोहण करते हैं और गणतंत्र दिवस के दिन कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं।

भारत की नदियां

चूंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसीलिए भारत की नदियां विशेष महत्व रखती है। भारत में विभिन्न नदिया बहती है। यहां पर नदियों को पवित्र माना जाता है और सदियों से ही नदियों की पूजा लोग करते आ रहे हैं।

यहां पर ज्यादातर पवित्र जगह नदियों के किनारे ही बस से हुए हैं। जैसे अयोध्या सरयू नदी के तट पर, वाराणसी गंगा नदी के तट पर, उज्जैनशिप्रा नदी के किनारे बसा हुआ है।

वैसे तो भारत में सैकड छोटी नदियां बहती है लेकिन यहां पर 200 से भी ज्यादा मुख्य नदियां हैं, जिसमें गंगा नदी को भारत की सबसे लंबी नदी कहा जाता है, जो उत्तराखंड के गोमुख से निकलते हुए भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और फिर बंगाल से होते हुए अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।

गंगा नदी की भी कई सारी सहायक नदियां हैं। भारत के उत्तर में सिंधु, झेलम, रवि, सतलज, चिनाब, व्यास, गंगा, जमुना चंबल, माही, नर्मदा , सोन दामोदर इत्यादि प्रमुख नदियां है। वहीं दक्षिण में गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, ताप्ती प्रमुख नदियां है।

भारत के राज्य और प्रदेश

भारत राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित है। भारत को राज्यों का संघ कहा जाता है। भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश है।

साल 2019 में भारत का राज्य जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जा से हटाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया और लद्दाख को भी एक नया केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित किया गया। उसके साथ ही दादर नगर हवेली और दिव और दमन दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों को भी एक कर दिया गया।

भारत की सबसे बड़ी राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।

भारत की भूमि पर जन्मे महान पुरुष

भारत की धरती पर सदियों से कई महान पुरुषों ने जन्म लिया। यह देश ऋषि मुनियों का देश है। इस धरती पर कई महान ऋषि मुनियों ने जन्म लिया जिन्होंने ऋग्वेद, रामायण, महाभारत जैसे कई प्राचीन ग्रंथ की रचना की, जो भारत की असल संस्कृति को बताते हैं।

गौतम बुद्ध , महावीर स्वामी , आदि शंकराचार्य , गुरु गोविंद सिंह, गुरु नानक, रानी लक्ष्मी बाई , रवींद्र नाथ टैगोर , मीराबाई जैसे कई महान पुरुषों ने इस भूमि पर जन्म लिया है और अपने महान कार्यों से देश के इतिहास को गौरवशाली बनाया है।

भारत की संस्कृति, भारत का इतिहास बहुत ही समृद्ध और गौरवशाली है। भारत एक फूल के माला की तरह है, जिसमें विभिन्न रंग के विभिन्न तरह के फूल एक साथ एकिकृत होकर एक दूसरे से बंधे हुए हैं।

ठीक इसी तरह भारत में विभिन्न धर्म, संप्रदाय, विभिन्न भाषा देवी देवताओं की पूजा करने वाले लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। इसीलिए मुझे इस देश की संस्कृति पर नाज है। मुझे गर्व है कि मैं भी भारतीय हूं।

यहां पर मेरा भारत देश निबंध हिंदी (mera desh nibandh in hindi) अलग अलग शब्दों में शेयर किया है। उम्मीद करते हैं यह निबन्ध आपको पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

भारत की संस्कृति पर निबंध

राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

हर घर तिरंगा पर निबंध

Rahul Singh Tanwar

Related Posts

GuruuHindi

  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 500 शब्दों का

mera desh essay writing in hindi

नमस्कार दोस्तों, हम  mera desh essay in hindi में एक essay देखने जा रहे हैं। मेरा भारत एक बहुत ही सुंदर देश है। मेरा भारत एक निबंध है जिसके बारे में आप अक्सर पूछते हैं। इसी तरह, यदि आप स्कूल में हैं, तो यह निबंध आपके लिए निबंध प्रतियोगिताओं में बहुत कुछ पूछा गया है।

साथ ही दोस्तों अगर आप में से कोई भी इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो यह निबंध आपके लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा में अक्सर प्रतियोगिता पूछी जाती है। दोस्तों आज हम भारत के बारे में बहुत विस्तार से जानने वाले हैं। आइए अब mera desh essay in hindi पता करें।

अनुक्रमणिका

हम Mera Desh Essay in Hindi में क्या सीखने जा रहे हैं

भारत को और किन नामों से जाना जाता है

भारत में कौन सी विभिन्न भाषाएं और धर्म प्रकार हैं

भारत के कुछ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों के  प्रकार 

भारत में मनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के त्योहार कौन से हैं

भारत में महान पुरुष

हमारे देश भारत की स्वतंत्रता की अवधि

Mera Desh Essay in Hindi Short

Mera Desh Essay in Hindi | My Country Hindi Essay

  भारत को और किन नामों से जाना जाता है।.

दोस्तों भारत को आज  भारत,  हिंदुस्तान, आर्यव्रत और सोने की चिड़िया  समेत कई नामों से जाना जाता है। दोस्तों, आप भारत के नाम के बारे में क्या सोचते हैं, हमें बताएं।

 भारत में कौन सी विभिन्न भाषाएं और धर्म प्रकार हैं।

हमारे भारत देश में, विभिन्न धर्मों और विभिन्न जातियों के लोगों ने हमेशा एकता का आनंद लिया है।  भारत में हिंदू, मुस्लिम, जैन, बौद्ध, फारसी, सिख  जैसे कई धर्मों के लोग रहते हैं। हमारा देश भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

 भारत के कुछ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों के  प्रकार 

साथियों, हमारे देश भारत में बहुत बड़ी संख्या में किले हैं। हमारे भारत देश में लाल किला, स्वर्ण मंदिर, ताजमहल आदि दर्शनीय स्थल और आकर्षण हैं। साथ ही, दोस्तों, जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है।

अजंता की गुफाएं भी भारत के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक हैं। कलसुबाई पठार भी भारत के सबसे बड़े पहाड़ों में से एक है। इसी तरह भारत का सबसे बड़ा पर्वत हिमालय भी बहुत बड़ा है।

भारत में मनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के त्योहार कौन से हैं।

भारत को सबसे महत्वपूर्ण देश माना जाता है। भारत में कई तरह के त्यौहार और उत्सव मनाये जाते हैं। भारत में कई त्यौहार जैसे होली, दीपावली, गणेशोत्सव, मकर संक्रांति, दशहरा आदि मनाए जाते हैं।

इस त्योहार को मनाते हुए कई जाति और धर्म के लोग एक साथ इस त्योहार को मना रहे हैं। इसलिए, भारत में त्योहार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उद्देश्य है। भारत में नवरात्र बहुत ही उत्साह भरे माहौल में मनाया जाता है।

भारत में महान पुरुष

साथियों, भारत की इस धरती पर कई महापुरुषों का जन्म हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही भारत में महाराष्ट्र के महान राजाओं में से एक थे। उन्होंने हमेशा भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी भारत में विदेशियों के प्रभुत्व को समाप्त कर दिया है।

छत्रपति  शिवाजी महाराज जैसे राजाओं का भारत में पुनर्जन्म होना चाहिए। इसी तरह, भारत में कई महापुरुषों का जन्म हुआ है।

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का कार्य बहुत ही महान है। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने भारत के लिए संविधान का मसौदा तैयार किया।

भारत का संविधान आज भारत को बाबासाहेब अम्बेडकर का एक महान उपहार है। बाबासाहेब अम्बेडकर को भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह, महात्मा गांधी भारत में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नेता बन गए। भारत में, महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त किया और हमेशा भारत पर ब्रिटिश शासन को समाप्त किया।

महात्मा गांधी का मुख्य लक्ष्य भारत को स्वतंत्रता देना था। इसी तरह जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस आदि कई महान शख्सियतों ने भारत की इस धरती पर जन्म लिया है और भारत की इस धरती को बड़े पैमाने पर महान बनाया है।

Mera Desh Hindi Essay

हमारे देश भारत की स्वतंत्रता की अवधि

भारत में कई क्रांतिकारियों ने भारत को आजादी दिलाने के लिए हमेशा अपने प्राणों की आहुति दी। साथियों हमारे देश भारत की आजादी के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

दोस्तों की तरह ही भगत सिंह राजगुरु सुखदेव चंद्रशेखर आजाद जैसे महान नेताओं ने हमारे देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए काफी प्रयास किए और 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश सरकार की गुलामी से आजाद हुआ।

और  15 अगस्त 1947  को हमारे देश भारत को आजादी मिली। 15 अगस्त 1947 को भारत में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, हमारे राज्य को भारत में लोकतांत्रिक रूप से स्थापित किया गया था। साथ ही, हमारे देश, भारत पर लोकतांत्रिक तरीके से शासन किया गया था।

साथियों, हमारा देश भारत हमेशा विभिन्न कलात्मक प्रतिभाओं से अलंकृत रहा है। साथ ही, दोस्तों, भारत ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए काफी प्रगति की है। साथ ही दोस्तों मुझे भी भारतीय होने पर गर्व है।

दोस्तों, आपको  mera desh essay in hindi बारे में निबंध कैसा लगा मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे देश पर निबंध पसंद आया होगा। साथ ही अगर  mera desh essay in hindi  पर निबंध पर आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर पूछ सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें

  • Environment Essay in Hindi 200 Words
  • Samay Ka Mahatva Essay in Hindi 150 Words
  • Child Labour Essay in Hindi 250 Words
  • Dussehra Essay in Hindi 200 Words
  • Mera Gaon Essay in Hindi 100 Words
  • Digital India Essay in Hindi 400 Words

Mera Desh Hindi Essay Related Queries

  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 250 शब्दों का
  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 1000 शब्दों का
  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 300 शब्दों का
  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 150 शब्दों का
  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 100 शब्दों का
  • मेरा देश भारत पर निबंध for Class 5
  • मेरा देश भारत पर निबंध for Class 7
  • मेरा देश भारत पर निबंध for class 1
  • मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 120 words
  • मेरा देश मेरा गौरव पर निबंध
  • मेरा देश भारत पर निबंध for class 6
  • मेरा देश भारत पर निबंध for Class 9

Aatm Nirbhar Bharat Essay in Hindi 500 Words [ आत्म निर्भर ]

Hindi Essay On Impact Of Covid-19 on Education System [Latest]

mera desh essay writing in hindi

You may like

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

माझा आवडता कलावंत मराठी निबंध

माझा आवडता कलावंत मराठी निबंध लता मंगेशकर, Maza Avadta Kalavant Lata Mangeshkar, माझा आवडता कलावंत लता मंगेशकर मराठी निबंध

झाडे लावा देश वाचवा मराठी निबंध

झाडे लावा देश वाचवा मराठी निबंध | Jhade Lava Jhade Jagva Nibandh

मी माझे मत विकणार नाही मराठी निबंध

मी माझे मत विकणार नाही मराठी निबंध | Mi Maze Mat Viknar nahi Nibandh in Marathi 1000,500,300 Words

माझी मायबोली मराठी निबंध

माझी मायबोली मराठी निबंध Marathi Bhashe War Marathi Nibandh, मायबोली मराठी निबंध

मी कोण होणार मराठी निबंध

मी कोण होणार मराठी निबंध | Mi Kon Honar Nibandh, Mi Kon Honar Nibandh in Marathi

माझे गाव मराठी निबंध

माझे गाव मराठी निबंध । My Village Marathi Essay, माय व्हिलेज Essay

सावित्रीबाई फुले यांचे सामाजिक कार्य

सावित्रीबाई फुले यांचे सामाजिक कार्य आणि सावित्रीबाई फुले मराठी निबंध

काजू बदाम खाण्याचे फायदे आपल्याला माहित आहेत का [New]

MyQuestionIcon

मेरा देश भारत विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए।

मेरा देश भारत भूमिका - मेरा देश भारत है तथा हमें अपने भारतीय होने पर गर्व है। भारत वर्ष को सोने की चिड़िया कहते हैं। यहाँ विभिन्नता में भी एकता है। इस देश में तरह-तहर की बोलियाँ तथा भाषाएँ बोली जाती हैं। एक देश होने के बावजूद भी यहाँ लगभग हर जाति तथा धर्म के लोग रहते हैं फिर भी इनमें भाईचारा है। यह भारत वर्ष की एकता का प्रतीक है। ऐतिहासिकता - यहाँ अनेक महापुरूषों का जन्म हुआ है। यहाँ राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्म हुआ है, जिन्होंने धर्म पूर्ण शासन कर न्याय को कायम रखा। तो वहीं कृष्ण जैसे महाप्रतापी राजा भी हुए। इसी देश में महात्मा गाँधी का भी जन्म हुआ जिन्होंने समाज को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इसका प्रभाव आज भी यहाँ के जन जीवन में देखने को मिलता है। आज भी यहाँ के लोग धर्म तथा नीति से बँधे हुए हैं। भारतवासी आतिथ्य सत्कार करना अपना धर्म समझते हैं। भौगौलिक सीमाएँ - भारतवर्ष उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी, पूर्व में असम से लेकर पश्चिम में गुजरात तक फैला हुआ है। उत्तर में हिमालय पर्वत भारत माता के सिर पर मुकुट के समान सुशोभित है। यहाँ नदी को भी देवी की संज्ञा दी गई है। गंगा नदी की देवी के रुप में पूजा होती है। महत्व - दुनिया के प्रगतिशील देशों में भारत प्रथम स्थान पर है। दुनिया के सात अजूबों में पहला अजूबा यहीं पर है - ताजमहल, जिसे शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज़ की याद में बनवाया था। भारतवर्ष में विभिन्नता में भी एकता है। हर क्षेत्र से यह एक महत्वपूर्ण देश है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इसमें तीन रंग है - केसरिया, सफ़ेद, हरा तथा बीच में अशोक चक्र सुशोभित है। हमारा राष्ट्रीय गान जन-गन-मन है, जिसके लेखक रविन्द्र नाथ ठाकुर हैं।.

flag

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में ) लिखिए −

देश को वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन प्रदान करने में सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालिए।

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए −

महादेव भाई के लिखे नोट के विषय में गांधीजी क्या कहते थे ?

thumbnail

Hindi Yatra

5+ मेरा भारत महान पर निबन्ध – Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi : दोस्तों आज हमने मेरा भारत महान पर निबंध लिखा है यह निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4. 5, 6, 7, 8. 9, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों लिए लिखा गया है.

हमारा भारत देश महान है यह कृषि पर निर्भर है लेकिन अब धीरे-धीरे उद्योग धंधों और अपनी सांस्कृतिक धरोहर के कारण यह अन्य देशों के मुकाबले बहुत सुंदर और अच्छा है.

अक्सर विद्यार्थियों को परीक्षा में भारत पर निबंध लिखने को कहा जाता है इसलिए हमने उनकी सहायता के लिए यह निबंध लिखा है.

mera bharat mahan essay in hindi

Get Some Best Essay on Mera Bharat Mahan Essay in Hindi Under 100, 250, 500 or 1000 Words.

Best Mera Bharat Mahan Essay in Hindi 100 Words

मेरे देश का नाम भारत है यह वह पावन भूमि है जहां पर मेरा जन्म हुआ है यह संसार का सबसे अच्छा देश है यहां पर बड़े-बड़े महाज्ञानी ऋषियों, महापुरुषों, वीरो का जन्म हुआ है.

यहां पर सब लोग मिल जुल कर रहते है. मेरी भारत देश ने हर धर्म, भाषा और संस्कृति को अपनाया है. मेरा भारत देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है यहां पर गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और कावेरी जैसी पवित्र नदियां बहती है.

मेरा भारत देश बहुत विशाल देश है यहां पर अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाएं बोली जाती है फिर भी यहां के लोग खुशी खुशी एक दूसरे के साथ रहते है. अंत में मैं यही कहना चाहूंगा कि भारत देश सही मायनों में एक महान देश है.

Paragraph on Mera Bharat Mahan in Hindi 250 Words

भारत दुनिया की सबसे बड़े देशों में से एक है, हमारे देश में मिट्टी को माता के समान पूजा जाता है. भारत में ही सबसे पहली भाषा संस्कृत का उद्गम हुआ था इसी भाषा से मिलकर अन्य सभी भाषाएं बनी है.

यहां पर अनेक प्रकार की विविधता पाई जाती है जैसे प्रत्येक राज्य में अलग भाषा का और संस्कृति का रंग देखने को मिलता है यहां पर हिंदू, सिख, इसाई, मुस्लिम, जैन और बौद्ध धर्मो के लोग रहते है.

यहां पर प्रत्येक राज्य में लोग अलग-अलग प्रकार का भोजन करते है और उनकी वेशभूषा भी अलग-अलग होती है यहां तक कि प्रकृति भी भारत में सभी रंग दिखलाती है.

भारत की सभ्यता हजारों वर्ष पुरानी है यहां पर अनेक बड़े ऋषि-मुनियों, योगियों, महापुरुषों, वीरो और शहीदों ने जन्म लिया है जिससे यह भूमि और भी पावन हो गई है.

यह वही भूमि है जहां पर अनेक ईश्वर और संतों ने श्री राम, श्री कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, तुलसीदास ने जन्म लिया है.

यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां पर जनता को अपना नेता चुनने का हक है इसीलिए यह देश आज इतनी प्रगति कर रहा है.

मेरे भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसमें पहला रंग नारंगी, दूसरा रंग सफेद और तीसरा रंग हरा है जो कि इस देश की संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करता है. हमारे देश का राष्ट्रीय त्योहार 15 अगस्त को 26 जनवरी को मनाया जाता है.

इतनी सब विविधताओं और अनेकताओं के होते हुए भी आज भी हमारा देश एक है यहां पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता इसीलिए यह भारत देश महान है .

Mera Desh Mahan Essay in Hindi 500 Words

मेरे देश का नाम भारत है लेकिन इसको कई नामों से पुकारा जाता है हिंद, हिंदुस्तान, इंडिया मेरे देश के नाम अनेक हैं लेकिन इतना बड़ा देश होने के बावजूद भी यहां के नागरिक एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते है.

किसी एक व्यक्ति पर अगर कोई विपदा आ जाती है तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए तत्पर रहते है ऐसा मेरा देश है. हमारे देश की कण-कण में प्रेम भाव बसता है दूसरे देश के लोग हमारे देश की एकता का मिसाल देते है.

यह मेरा सुंदर देश है जहां पर सुबह कोयल की मधुर आवाज, चिड़िया की ची-ची तो मन मोह लेती है मोर का सुनहरा नाच देखने को मिलता है, सिंह की दहाड़ और प्रकृति की सुंदरता सभी को आकर्षित करती है.

हमारा देश सच में महान है क्योंकि कई सदियों तक विदेशी ताकतों के गुलाम रहने के बावजूद आज भी यहां पर कुछ अधिक बदलाव नहीं आया है आज भी मिट्टी से वही सौंधी खुशबू आती है, किसान खेतों में मेहनत करते है, मिलजुलकर त्यौहार मनाते है पूरा देश एकजुट होकर प्रेम भाव से रहता है.

ऐसी विविधता और एकता सिर्फ मेरे भारत देश में ही देखने को मिल सकती है इसीलिए विदेशी लोग हमारी संस्कृति को जानने और पहचानने आते रहते है.

मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म ऐसी पावन भूमि पर हुआ है जहां पर वीरों ने बलिदान दिया है, भगवान श्रीराम ने जन्म लिया है, गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र जैसी पवित्र नदियां बहती है, नारी को सम्मान दिया जाता है और भारत मां की भूमि को मां के समान मानकर पूजा जाता है.

हमारी भारत माता के शीश पर हिमालय मुकुट के समान सफेद बर्फ की चादर ओढ़े हुए देश की शोभा बढ़ाता है. यहां की अरावली पर्वतमाला जिसका विदेशों में भी गुणगान है दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल हमारे देश में ही है जो कि हमारे देश की शान बढ़ाता है.

मेरे भारत देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है जिसको अब विदेशों में भी पढ़ा जाने लगा है इस देश में भगत सिंह, सुखदेव चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ, राजगुरु जैसे कई क्रांतिकारी हुए हैं जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई है आज भी उनके उसूलों की मिसाल दी जाती है.

महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मी बाई, छत्रपति शिवाजी, गांधीजी, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, डॉ अब्दुल कलाम, चाणक्य जैसे कई महान व्यक्तियों ने इस देश को नई दिशा दी है.

मेरा भारत देश विश्व में जनसंख्या की दर से दूसरे स्थान पर है और यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां पर सभी को बराबर अधिकार मिलता है. यहां पर अगर कोई गलत कार्य करता है तो उसके लिए न्यायिक व्यवस्था है जो कि बहुत अच्छी व्यवस्था है.

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे देश में रहता हूं जहां का इतिहास बहुत बड़ा है और यहां पर कई पराक्रमी व्यक्तियों ने जन्म लिया है यहां की प्रकृति भी बहुत विशाल और सुंदर है यहां पर हर नागरिक को अपनी बात कहने का हक है जो कि एक बहुत बड़ी बात है मेरा भारत संसार के सभी देशों में सबसे महान देश है.

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi 1000

मैं भारत का वासी हूं मेरा भारत महान है यह तप, रण, शिक्षा, बलिदानों, वीरों, महापुरुषों, ऋषि मुनियों, ज्ञानियों, शौर्य, विश्वास, अनेकता में एकता की भूमि है मैं इसे नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं.

यहां भूमि को मिट्टी के समान नहीं मां के समान देखा जाता है और पूजा जाता है. भारत की संस्कृति कई हजारों वर्ष पुरानी है कोई देश केवल उसके भू-भाग से नहीं बनता, बल्कि वहां पर रहने वाले लोगों से बनता है उनके विचारों और कार्यों से बनता है.

मेरा भारत देश ऐसा है जिसकी भूमि पर ईश्वर भी जन्म लेने के लिए लालायित रहता है यह वही भूमि है जहां पर श्री राम और श्री कृष्ण ने जन्म लिया है यह वही भूमि है जहां पर विश्व प्रसिद्ध महाभारत का युद्ध हुआ है.

भारत पुरातन काल में लगभग 500 ईसा पूर्व के दौरान बहुत समृद्ध देश था यहां पर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी लेकिन विदेशी लोगों ने इसे गुलाम बना लिया और इसका अनमोल खजाना लूटकर ले गए लेकिन फिर भी आज भारत विकासशील देशों की श्रेणी में आता है.

भारत को अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी के बाद आजादी मिली थी जिसको हम 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते है. मेरे भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जो कि अपने आप में समूचे भारत का दर्शन करवाता है.

प्रकृति ने भारत को फूलों की तरह सहेजा जिसके कारण आज यहां के रहने वाले वासी फल फूल रहे है. भारत के शिखर पर ताल के समान हिमालय सफेद बर्फ की चादर ओढ़े हुए शीना तान कर खड़ा हुआ है.

यह देखने में बहुत ही सुंदर है यहीं से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, ताप्ती, रावी जैसी पवित्र नदियां निकलती है जो कि भारत के समूचे भू-भाग को सिंचित करती है प्रकृति को हरा-भरा करती है और किसानों की झोली खुशियों से भर देती है.

यहां पर पर्वत मालाओं की अनेकों श्रंखला में मौजूद है जिनमें अरावली पर्वत माला बहुत प्रसिद्ध है यहां पर जड़ी बूटियों और खनिजों का भंडार है यह पर्वत माला राजस्थान के रेगिस्तान के विस्तार को भी रोकती है, मानसून के दौरान यह पर्वत श्रंखला बहुत हरी भरी और सुंदर दिखाई देती है.

भारत को महान बनाने में अनेकों महापुरुषों, वीरो और ज्ञानियों का हाथ है भारत की इस भूमि पर तुलसीदास कबीर दास, कालीदास जैसे कई महान संतों ने जन्म लिया है जिनके ज्ञान के प्रकाश से आज पूरा भारत उज्जवलीत है.

महावीर बुद्ध, गौतम, विवेकानंद और गांधी जी जैसे महापुरुष हुए है जिन्होंने भारत की तरक्की में चार चांद लगा दिए और समूचे विश्व में भारत को एक आदर का स्थान दिलाया है. मेरे महान भारत की भूमि ने आर्यभट्ट, रामानुजम, अब्दुल कलाम जैसे महान वैज्ञानिक दिए है जिनकी प्रतिभा का लोहा आज पूरा विश्व मानता है.

भारत वीरों की भूमि रही है इसलिए यहां पर महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी महाराज, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों ने भी जन्म लिया है जिन्होंने हमारे देश को विदेशी ताकतों से बचाया है और अंत समय तक इसकी रक्षा की है.

भारत एक ऐसा स्थान है जहां पर विश्व की पौराणिक संस्कृतियों में से एक हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की संस्कृति पाई जाती है वैसे तो हमारा पूरा देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अनेकों वस्तुओं के लिए महसूर है लेकिन इनमें से कुछ हमें विश्व में एक अलग पहचान दिलाते है

जो कि इस प्रकार है – ताजमहल, लाल किला, खुजराहो, अजंता व एलोरा की गुफाएं, नीलगिरी राजस्थान की हवेलियां, कश्मीर नैनीताल शिमला मनाली लेह लद्दाख यह सभी हमारे देश की अनमोल धरोहर है.

भारत में अनेक राज्य है और इन राज्यों में रहने वाले लोगों की भाषा, वेशभूषा, खानपान, संस्कृति एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न है फिर भी यहां पर लोग एक दूसरे के साथ हंसी खुशी और प्रेम भाव के साथ रहते है यह दुनिया में और कहीं देखने को नहीं मिलता है.

मेरे महान देश में सभी धर्मों चाहे वह हिंदू हो, सिख, मुस्लिम, इसाई और जैन धर्म हो सभी को मानने वाले लोग यहां पर रहते है यह संभव नहीं है लेकिन फिर भी भारत की भूमि ने सभी को स्वीकार किया है और असंभव को भी संभव बनाया है. इसीलिए भारत को धर्मनिरपेक्ष देश भी कहा जाता है

भारत देश की भूमि बहुत उपजाऊ है इसलिए यहां पर कपास, गन्ना, गेहूं, बाजरा, दाल, चावल, सरसों, जुट, अनाज और फल, फूल, सब्जियां सभी भरपूर मात्रा में उपजती है जो कि हमारे देश के लोगों के साथ साथ अन्य देशों के लोगों का भी पेट भरती है.

हमारे देश में कुल 29 राज्य है जिनमें से सात केंद्र शासित प्रदेश है हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है लेकिन यहां पर हिंदी के अलावा उर्दू, इंग्लिश, बांग्ला, संस्कृत, पंजाबी, राजस्थानी, तेलुगू इत्यादि भाषा भी प्रमुख रूप से बोली जाती है.

हमारे देश को समर्पित राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान जन गण मन प्रत्येक विद्यालय में गाया जाता है. वर्तमान में प्रत्येक देशवासी भारत को अग्रणी देश बनाने में मदद कर रहा है यहां पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से देश में व्याप्त कठिनाइयों को कम किया जा रहा है.

आज हमारा देश विश्व में एक अलग और अनोखी पहचान रखता है जिसके कारण यह आने वाले सालों में विश्व का सबसे बड़ा बाजार होगा इसलिए सभी विकसित देश आज हमारे देश में व्यापार करना चाहते है यह हमारे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि जो देश कई वर्षों तक गुलाम रहा वो अग्रणी देशों की सूची में आता है.

मुझे गर्व है कि मैं ऐसे देश में पैदा हुआ जहां पर मुझे अच्छी शिक्षा, अच्छा वातावरण और अच्छी संस्कृति मिली है साथी ही हमारे देश की रक्षा करने के लिए दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली सेना है जो की हमारे देश सुरक्षा प्रदान करती है.

बस अब मैं सभी से यह निवेदन करना चाहूंगा कि हमें विरासत में इतना अच्छा देश प्रकृति, धरोहर और संस्कृति मिली है हमें इसे सहेज कर आगे बढ़ाना है क्योंकि भारत देश ही हमारी पहचान है और इसकी प्रकृति, धरोहर और संस्कृति इस में चार चांद लगाती है.

आज हमारे देश का प्रत्येक देशवासी गर्व से कहता है कि मैं भारत का वासी हूं और मेरा देश सभी देशों से महान है.

यह भी पढ़ें –

अनेकता में एकता पर निबंध – Anekta Mein Ekta Essay in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध – Swatantrata Diwas Par Nibandh

स्वच्छ भारत अभियान निबंध Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Mera Bharat Mahan Essay in Hindi  आपको पसंद आया होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

53 thoughts on “5+ मेरा भारत महान पर निबन्ध – Mera Bharat Mahan Essay in Hindi”

I liked it very much. This is the best essay I have seen before.

Sir I think your knowledge is grate in hindi that’s why you are able to write these excellent essays these help me a lot thanks for this.

Welcome Vinayak sharma

I like sooooooooo much mla khup aaawadli hi website Best website ever

Thank you GANESH BACHHAV

Really Amazing essay….I liked it. Thank you so much.

Welcome, Selvi Nadar

This is a nice ,good essay in 1st to 10th class

Thank you vansh for appreciation.

aree va yeh app logo ne bahot achaa likha hai

thank you rupal ji

best essay he yeh kon banata hai?

Puneet tiwari ji sabhi essay hamri team duvara likhe jate hai.

I like eassay so much

Thank you ReshmamennonD

i really appriciate you nibandh . it was so helpful and also patriotic .keep rendering such nibandhs .i am eagerly waiting

Thank you sanjolly ranka for great appreciation, keep visiting Hindi yatra.

bahot acha essay ithindi essay and also got good marks in this . this helped me in online padihayai

swarit ji sarahna ke liye aap ka bahut bahut dhanyawad, asie hi hindi yatra par aate rahe.

Thanks for writing a essay it’s too goog i like it very much and it’s my holiday homework also thanks thank you very much

Thank you Ananya for appreciation, keep visiting hindi yatra.

Thanks so so so so so so so much for essay Lalu Anshul

Welcome Anshul Yadav, keep visiting Hindi yatra.

Thnx for posting this because this help me in my exam….

Thank you Nishika for appreciation

Thanks friend its my homework

Welcome Rajkumar

It’s very nice nibhandha

Thank you Saniya for appreciation.

Yah bohot achha hai par kya aap aapke Hindi yatra website ke advirtisments ki hata salte hai

Aniket bhopale ji sarahna ke liye aap ka dhanyawad, hum ads nhi hata sakte hai kyo ki hindi yatra ki team ko yahi se salary milti hai, hum ne ads ko es tarh se lgaya hai ki aap ko nibandh padhne me koi preshani nhi hogi.

Marathi nibandh Çt

Sanjay ji hum sirf hindi bhasha me nibandh likhte hai.

👌🏻👍🏻👍🏻👍🏻👌🏻👍🏻👌🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻

Thank you ridhi, keep visiting hindi yatra.

Thank you Pankaj for appreciation.

Welcome Tanto and keep visiting hindi yatra.

thank you very much for the essay

Very good essay for all classes

Thank you Anant for appreciation.

This is nice🤓 Good!!!!,,😙😏

Thank you Monika Chudhary for appreciation, we glad you like our content.

Thank you for essay

Welcome Dalvi kumar for appreciation.

ऐ बहोत अचा है |

Ishwar ji, प्रशंसा करने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद, ऐसे ही निबंध पढने के लिए हिंदी यात्रा पर आते रहे।

Bhai thank you Nhibandh ke liye

welcome Nilesh and keep visiting hindiyatra

Thnx a lot. This is very good essay for students who are studying in 8 class

Welcome Tushar and thank you for appreciation.

Thank you so so so so so so so so so much for the essays

Welcome Vidhi, keep visiting hindi yatra.

Leave a Comment Cancel reply

mera desh essay writing in hindi

45,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today

Here’s your new year gift, one app for all your, study abroad needs, start your journey, track your progress, grow with the community and so much more.

mera desh essay writing in hindi

Verification Code

An OTP has been sent to your registered mobile no. Please verify

mera desh essay writing in hindi

Thanks for your comment !

Our team will review it before it's shown to our readers.

mera desh essay writing in hindi

  • Essays in Hindi /

मेरा देश भारत निबंध: जानिए भारत पर कैसे लिखें निबंध 

mera desh essay writing in hindi

  • Updated on  
  • जनवरी 25, 2024

मेरा देश भारत निबंध

अपने देश के बारे में लिखने से छात्रों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर विचार करने और समझने में मदद मिलती है।  इससे उन्हें उस समृद्ध इतिहास, परंपराओं और मूल्यों का पता लगता है जो उनके देश को विशेष बनाते हैं। अपने देश के सकारात्मक पहलुओं पर बात करने से छात्रों में गर्व और देशभक्ति की भावना पैदा होती है। देश के बारे में लिखना छात्रों को उसके इतिहास, राजनीति और सामाजिक-आर्थिक कारकों के बारे में गंभीर रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसलिए कई बार छात्रों को भारत देश पर निबंध तैयार करने को दिया जाता है। मेरा देश भारत निबंध के बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

This Blog Includes:

मेरा देश भारत पर निबंध 100 शब्दों का , मेरा देश भारत पर निबंध 200 शब्दों का , मेरे देश भारत की अनेकता में एकता, मेरे देश की प्रसिद्ध बातें , मेरा देश भारत पर 10 लाइन्स .

भारत विविध संस्कृतियों, परंपराओं और परिदृश्यों के एक जीते जागते प्रमाण के रूप में खड़ा है। दक्षिण एशिया में स्थित, यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो अपने प्राचीन इतिहास और आधुनिक गतिशीलता के लिए जाना जाता है। भव्य हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, भारत का भूगोल इसके लोगों की तरह ही विविध है। एक अरब से अधिक की आबादी के साथ यह देश अनोखी भाषाओं, धर्मों और रीति-रिवाजों का मिश्रण है।

प्राचीन सभ्यताओं और औपनिवेशिक प्रभावों ने भारत के इतिहास ने इसकी पहचान को आकार दिया है। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद यह प्रगति के साथ परंपरा का मिश्रण करते हुए एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में उभरा है।

अपने बॉलीवुड सिनेमा, समृद्ध भोजन और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाने वाला भारत अपनी विभिन्नताओं से लोगों को आकर्षित करता है। चुनौतियों के बीच यह देश आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और वैश्विक प्रमुखता की ओर बढ़ रहा है। भारत का भविष्य इसके युवाओं के हाथों में है, जो बदलाव को अपनाते हुए परंपरा को अपनाएंगे और इस असाधारण राष्ट्र के लिए एक आशाजनक कल सुनिश्चित करेंगे।

भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है, पूरी दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवें स्थान पर और जनसंख्या में विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है। इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश हैं। इसके अतिरिक्त, यह श्रीलंका और मालदीव के साथ इसकी समुद्री सिमाएं मिलती है। भारत, जो अपने धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जाना जाता है, सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करता है। इस विविधतापूर्ण भूमि में हर किसी को अपने चुने हुए विश्वास का पालन करने की स्वतंत्रता है। विशाल और विविध परिदृश्य के साथ, भारत एक ऐसे राष्ट्र के रूप में मजबूती से खड़ा है जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है।

भारत अहिंसा का पालन करता है, स्वतंत्रता प्राप्त करने में उनकी शांतिपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है लेकिन आज की इस दुनिया में भारत एक उभरती हुई महाशक्ति है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है। इसमें केसरिया, सफेद और हरा तीन रंग होते हैं और केंद्र में अशोक चक्र है। ये प्रतीक शांति, एकता और इसकी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

सेना को मिलने वाला परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो बहादुरी दिखाने वाले शूरवीरों को दिया जाता है। हमारे देश के नायक वे सैनिक हैं जो हमारी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्हे भारत का लोह पुरुष कहा जाता है उनकी इस देश के गठन में सर्वाधिक भूमिका थी। भारत विविध त्योहारों, पहनावे और खान-पान वाला देश है। विभिन्न जातियों, पंथों और रंगों के लोग शांतिपूर्वक रूप से एक साथ मिलकर रहते हैं, जो ‘विविधता में एकता’ का एक महान उदाहरण स्थापित करता है।

मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 500 शब्दों का

मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 500 शब्दों का नीचे दिया गया है:

भारत पूरे विश्व में अपनी ‘विविधता में एकता’ के लिए जाना जाता है। यहां विभिन्न वर्गों और धर्मों के लोग एक साथ शांतिपूर्वक रहते हैं। एक महत्वपूर्ण बात जो केवल भारत पर लागू होती है की यहां, देश भर में हर 100 किलोमीटर पर एक अलग भाषा मिलेगी। भारत एक महान देश है जो अपनी सदियों पुरानी संस्कृति को आज भी संजोए हुए खड़ा है। यह देश अपने अध्यात्म, दर्शन और विविधता के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। भारत को अपने आप में एक विश्व कहा जाता है क्योंकि यहां सभी प्रकार के मौसम और उनसे मिलती जगह पाई जाती है। अपनी पुरानी विरासत को साथ लिए विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में यह देश नहीं ऊंचाइयां छू रहा है। 

भारत एक विशेष राष्ट्र है। यहां विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते है। यहां क्षेत्र के अनुसार विभिन्न खाद्य पदार्थों का आनंद लिया जाता है। लोग अपने पहनावे के लिए जाने जाते हैं। जो चीज़ हमारे देश को अलग करती है वह वह सद्भाव है जो इन भेदभावों के बावजूद कायम है।

दक्षिण एशिया में स्थित यह एक विशाल देश है। इस देश की आबादी लगभग 1.4 अरब है। भारत के लोकतंत्र को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। यह देश दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता होने के साथ आज के इस समय में भी मजबूत स्थिति में खड़ा है। 

यहां की उपजाऊ मिट्टी भारत को विश्व स्तर पर गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक बनाती है। इस भूमि ने रवींद्रनाथ टैगोर, सीवी रमन, डॉ. अब्दुल कलाम और अन्य जैसे साहित्यिक और वैज्ञानिक दिग्गज जन्मे हैं जिन्होंने देश विदेश में अपना नाम रोशन किया है।

गंगा, कावेरी और यमुना जैसी नदियों द्वारा सिंचित असंख्य गांवों और खेतों के साथ भारत इसकी ग्रामीण सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। महासागरों और हिमालय द्वारा संरक्षित, हमारे तट और सीमाएँ प्राकृतिक रूप से सुरक्षित हैं।

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है यहां विभिन्न धर्मों के लोग शांतिपूर्ण रूप से एक साथ मिलकर रहते हैं। विविधता में एकता ही हमारे देश को वास्तव में विशेष बनाती है।

हमारे देश की संस्कृति विश्व स्तर पर व्यापक रूप से जानी-पहचानी जाती है। अलग-अलग भाषाएं बोलने और अलग-अलग देवताओं की पूजा करने के बावजूद, हममें एक समान भावना है जो हमें एकजुट करती है।

यह भारतीय भावना पूरे देश में महसूस की जाती है। इस देश में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसे महान योद्धाओं को आज भी इस देश में भगवान का दर्जा दिया जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। काशी जिसे दुनिया का सबसे पुराना शहर कहा जाता है भी अपने आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है। ये आकर्षण दुनिया के हर कोने से लोगों को आकर्षित करते हैं। कश्मीर, जिसे अक्सर पृथ्वी पर स्वर्ग कहा जाता है, अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता, शक्तिशाली नदियों और लुभावनी घाटियों के साथ एक रत्न है।

भारत की खाद्य संस्कृति अविश्वसनीय रूप से समृद्ध है, जो विभिन्न प्रकार के व्यंजन पेश करती है।  विविधता इतनी विशाल है कि एक यात्रा में इसकी पूरी खोज करना असंभव है। हमारी खाद्य संस्कृति की समृद्धि यह सुनिश्चित करती है कि हमें हर चीज़ सर्वोत्तम मिले।

हमारा देश एक ऐसी संस्कृति का दावा करता है जो हजारों वर्षों तक फैली हुई है। हमने दुनिया के साथ योग और आयुर्वेद जैसे बहुमूल्य खजाने साझा किए हैं। भारत ने विज्ञान, संगीत, गणित, दर्शन और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह लगभग हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में खड़ा है।

मेरा देश भारत पर 10 लाइन्स नीचे दी गई है:

  • भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है।
  • भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, जिसका इतिहास हजारों वर्षों तक फैला हुआ है।
  • देश की विशेषता विविधता में एकता है, जहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं।
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यहां लोकतांत्रिक सरकार है।
  • राष्ट्रीय ध्वज, जिसे तिरंगा के नाम से जाना जाता है, तीन रंगों से बना है – केसरिया, सफेद और हरा – जिसके बीच में अशोक चक्र है।
  • देश का भूगोल विविध है, जिसमें हिमालय पर्वत श्रृंखला, उपजाऊ मैदान और विशाल समुद्र तट शामिल हैं।
  • भारत ने पूरे इतिहास में विज्ञान, गणित, साहित्य और दर्शन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी देश में बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक है।
  • भारत ताज महल जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का घर है, जो देश की समृद्ध वास्तुकला और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली है।

भारत अपनी भाषाई विविधता के लिए जाना जाता है, यहाँ 120 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।  हालाँकि, हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएँ हैं।

भारत की आधिकारिक मुद्रा भारतीय रुपया है, जिसे ₹ चिह्न से दर्शाया जाता है।

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में मेरा देश भारत निबंध के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी प्रकार के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

' src=

Team Leverage Edu

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

अगली बार जब मैं टिप्पणी करूँ, तो इस ब्राउज़र में मेरा नाम, ईमेल और वेबसाइट सहेजें।

Contact no. *

browse success stories

Leaving already?

8 Universities with higher ROI than IITs and IIMs

Grab this one-time opportunity to download this ebook

Connect With Us

45,000+ students realised their study abroad dream with us. take the first step today..

mera desh essay writing in hindi

Resend OTP in

mera desh essay writing in hindi

Need help with?

Study abroad.

UK, Canada, US & More

IELTS, GRE, GMAT & More

Scholarship, Loans & Forex

Country Preference

New Zealand

Which English test are you planning to take?

Which academic test are you planning to take.

Not Sure yet

When are you planning to take the exam?

Already booked my exam slot

Within 2 Months

Want to learn about the test

Which Degree do you wish to pursue?

When do you want to start studying abroad.

September 2024

January 2025

What is your budget to study abroad?

mera desh essay writing in hindi

How would you describe this article ?

Please rate this article

We would like to hear more.

देश हमारा सबसे न्यारा पर निबंध | Essay on Our most Extraordinary Country in Hindi

mera desh essay writing in hindi

देश हमारा सबसे न्यारा पर निबंध | Essay on Our most Extraordinary Country in Hindi!

हमारा देश भारत एक महान देश है जिसका एक गौरवशाली अतीत है तथा गौरवमयी संस्कृति व सभ्यता है । हमारा देश विश्व के समस्त देशों से अद्‌भुत व निराला देश है । मुझे अपने देश की संस्कृति व सभ्यता पर गर्व है ।

मैं जब भी किसी से कहता हूँ कि मैं भारतवासी हूँ या मुझे कोई भारतीय कहकर पुकारता है तो मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूँ । हमारे देश के विश्व में अन्य देशों से अद्‌भुत व न्यारे होने के कई कारण हैं जिसका विस्तृत अवलोकन इस बात की पुष्टि करता है ।

हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है । यह देश ऋषियों-मुनियों का देश रहा है । भारत को इसीलिए अनेक महापुरुषों ने देवों की धरती कहा है क्योंकि यहाँ पर संस्कृति व सभ्यता पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और हजारों वर्ष बाद भी भारतीय संस्कृति उतने ही सशक्त व जीवंत रूप में विद्‌यमान है । हमारे देश की संस्कृति त्याग, बलिदान, प्रेम, सद्‌भावना, भाईचारा, श्रद्‌धा आदि महान नैतिक, शुद्‌ध व दैवी गुणों पर आधारित है ।

विशाल हृदय वाली इस संस्कृति ने हमें अपने दुश्मनों से भी प्रेम करना सिखाया है । इसी धरती पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, त्याग की प्रतिमूर्ति महात्मा दधीचि, दानवीर कर्ण, महाप्रतापी व सत्यवादी राजा हरिश्चंद आदि महापुरुषों ने जन्म लिया । गाँधी जी जैसे युगपुरुष यहीं पर अवतरित हुए जिन्होंने बिना शस्त्र के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्र कराया । संपूर्ण विश्व युगपुरुष गाँधी जी को आज भी नमन करता है ।

हमारे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक तथा गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक विभिन्न भाषा, जाति, वेश-भूषा व विभिन्न मतों के लोग एक साथ निवास करते हैं । इतने विभिन्न रंगों को एकीकृत रूप में पिरोना भारत जैसे महान देश में ही संभव है । भारतीय संस्कृति की उदारता व महानता का यह साक्षात् प्रमाण है ।

यहाँ विश्व के लगभग समस्त धर्मों के लोग परस्पर मेल-जोल से रहते हैं । सभी को बिना भेदभाव अपने धर्म को मानने व प्रचार-प्रसार की खुली अनुमति है । उत्तर से दक्षिण हो या फिर पूर्व से पश्चिम हम भारत के किसी भी छोर पर जाएँ हमें जो भिन्नता यहाँ देखने को मिलेगी वैसी भिन्नता विश्व के शायद ही किसी कोने में उपलब्ध हो ।

ADVERTISEMENTS:

कला की दृष्टि से भी हमारा देश उत्कृष्ट है । मुगलकालीन इतिहास में मुगल शासकों द्‌वारा प्रदत्त कला, विश्व कला जगत के लिए एक महान उपलब्धि है । हम आगरा के ताजमहल को लें, या फिर दिल्ली की कुतुबमीनार को सभी कला जगत की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हैं जिसे देखने के लिए हर वर्ष लाखों विदेशी पर्यटक भारत आते हैं ।

इसके अतिरिक्त अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमारा राष्ट्र विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में से एक है । हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे विस्तृत संविधान है जिसमें सभी भारतीय नागरिकों को समान अधिकार है चाहे वह किसी भी धर्म, जाति व संप्रदाय का हो । यहाँ कानून की दृष्टि से सभी समान हैं ।

स्वतंत्रता के मात्र पाँच दशकों के अंतराल में विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में जो सफलता अर्जित की है उसने संपूर्ण विश्व को चौंका दिया है । अंतरिक्ष अनुसंधान में हमारा देश अग्रणी देशों में से एक है । परमाणु शक्ति के कारण भारत की गणना विश्व के शक्तिशाली देशों में की जाती है ।

कंप्यूटर व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आज हमने स्वयं के साधन अर्जित किए हैं तथा साथ ही साथ निर्माण की प्रक्रिया में विश्व के अनेक देशों को हम सहायता पहुँचा रहे हैं । हमारा लोकतंत्र इतना शक्तिशाली बन चुका है कि आज विश्व संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ हमारी चुनावी प्रक्रिया के गुणों को ग्रहण करने के लिए तत्पर है ।

भारत के राकेश शर्मा जब रूस के वैज्ञानिकों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व॰ श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने उनसे प्रश्न किया था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा लग रहा है ? तब उन्होंने जवाब दिया – ‘सारे जहाँ से अच्छा ।’ नि:संदेह किसी भी भारतीय से हम प्रश्न करें तो उसका भी यही उत्तर होगा – ‘ सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ताँ हमारा । ‘ इस प्रकार हम सभी को गर्व है कि हमें भारत जैसे महान देश में जन्म लेने का सौभाग्य मिला है ।

Related Articles:

  • हमारा देश भारत पर निबंध / Essay on Our Country in Hindi
  • हमारा भारत पर निबन्ध | Essay for Kids on India in Hindi
  • हमारा राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध | Essay on Our National Flag in Hindi
  • मेरा देश भारत पर निबंध | Essay on My Country–India in Hindi

Join WhatsApp

Join telegram, मेरा देश पर निबंध (essay on mera desh in hindi).

Photo of author

मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi) – जब मैं छोटी थी तो मेरे जीवन की सबसे पहली यात्रा उत्तराखंड की थी। उत्तराखंड मुझे इतना सुंदर लगा कि मैंने कई बार वहां की यात्रा कर ली। ऐसा नहीं है कि मुझे इस यात्रा के बाद कोई और जगह जाने का मौका ही ना मिला हो। मैंने भारत में और भी राज्यों की सैर की। आप यह मान सकते हो मैंने लगभग सारे भारत को नाप लिया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत इतना ज्यादा सुंदर है कि इस चीज को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। आइये नीचे हिंदी में मेरे देश पर निबंध (hindi essay mera desh) नीचे देखें।

मेरा देश पर निबंध ( Mera Desh Essay in Hindi )

भारत एक बहुत ही सुंदर और अद्भुत देश है। भारत तरह-तरह के जाति पाती के लोगों का निवास स्थान है। यहां पर जहां कहीं भी नजर दौड़ाएं तो हमें चारों ओर सुंदरता देखने को मिलती है। भारत का अप्रतिम सौंदर्य सभी लोगों को अपनी ओर खींचा ले आता है। कुछ तो खास है इस देश में। आध्यात्मिकता तो भारत के हर एक कोने में भरी पड़ी है। पूरे देश में इतनी सारी देखने लायक जगहें हैं। भारत के कहीं रेगिस्तान है तो कहीं बर्फ के पहाड़ हैं और कहीं है समुद्र। कुल मिलाकर यह बहुत ही निराला देश है। तो आज का हमारा विषय भारत देश पर आधारित है। आज हम मेरा देश पर निबंध पढ़ेंगे। हम इस निबंध के माध्यम से हमारे देश को जानने की कोशिश करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि सभी विद्यार्थियों को यह निबंध पसंद आएगा। तो आइए हम निबंध पढ़ना शुरू करते हैं। आइये एक छोटी से कविता के साथ mera desh par nibandh की शुरुआत करें।

Join Telegram Channel

“जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा वो भारत देश है मेरा

जहां सत्य, अहिंशा और धर्म का पग पग लगता डेरा वो भारत देश है मेरा वो भारत देश है मेरा”

ऐसा ही है मेरा भारत देश। यह देश बहुत ही निराला है। यहां पर अनेकों प्रकार के लोग निवास करते हैं। भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे अधिक है। जनसंख्या में भारत ने चीन को भी पछाड़ दिया है। आज के समय में भारत की जनसंख्या 140.76 करोड़ है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है। इस देश में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। हमारे देश का इतिहास बहुत ही पुराना है। आप मानकर चल सकते हो कि भारत आज से 65000 साल पहले ही अस्तित्व में आ गया था। भारत के इतिहास को हम तीन भागों में बांटकर देख सकते हैं।

पहला है प्राचीन भारत है। दूसरा है मध्यकालीन भारत और तीसरा है आधुनिक भारत। इन सभी कालों में अनेकों घटनाएँ हुई। भारत ने हर बदलते समय के साथ कई बदलाव देखें। कभी भारत में मौर्य साम्राज्य हुआ तो कभी मुगल साम्राज्य। और अंत में ब्रिटिश हुकूमत भी राज करके गया। मौर्य साम्राज्य के समय भारत जितना मजबूत हुआ उतना मुगलों के समय भी नहीं हुआ। और अंग्रेजों ने तो भारत को जमकर ही लूटा। परंतु स्वतंत्रता के बाद बहुत कुछ बदल गया। अब भारत लगातार उन्नति कर रहा है।

ये भी पढ़ें –

भारत में आध्यात्मिकता

भारत में आध्यात्मिकता की अपनी अलग ही जगह रही है। भारतीयों के रोम रोम में बसी है आध्यात्मिकता। आध्यात्मिकता का असली अर्थ है अपने अंदर के असली इंसान को सच्चे रूप में खोजना। हम सभी मनुष्यों का असली उदेश्य क्या है यह हम में से बहुत जनों को मालूम नहीं है। भौतिकता की दुनिया आध्यात्मिकता की दुनिया से बहुत अलग है। एक भौतिकवादी इंसान को संसार की सारी सुविधाएं चाहिए। जबकि आध्यात्मिकता में लिप्त एक इंसान को सांसारिक चीजों से किसी भी रूप में मोह माया नहीं होती है। हमारे भारत में कितने ही ऐसे महान संत हुए हैं जिन्होंने आध्यात्मिकता का परचम पूरे विश्व भर में फहराया। उदाहरण के लिए रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद आदि। भारत ही वह महान धरती है जिसपर श्री रामचंद्र और श्री कृष्ण जी ने जन्म लिया। भागवत गीता का उपदेश भी इसी धरती पर दिया गया था। भारत में अनेकों मंदिर और धार्मिक स्थल भी है।

वाराणसी- भारत की सबसे पुरानी नगरी

वाराणसी अर्थात काशी एक ऐसा नगर जो आज से कई हजारों वर्षों पहले से लेकर आज तक भी अस्तित्व में बना हुआ है। यह नगर वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहां पर आकर सभी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा के तट पर बसा यह खूबसूरत शहर दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींच लाता है। यह भगवान शंकर का स्थान भी माना जाता है। यहां पर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। बनारस दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। बनारस उत्तर प्रदेश का बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।

भारत की विभिन्न भाषाएं

जैसे दुनियाभर में अनेकों भाषाएँ बोली जाती है ठीक उसी प्रकार भारत में भी अनेकों भाषाएँ बोली जाती है। पर दिलचस्प बात यह है कि अकेले भारत में ही तकरीबन 22 प्रकार की भाषाएं बोली जाती है। हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा मानी जाती है। पूरी दुनिया में भारत ही ब्रिटेन और अमेरिका के बाद एक ऐसा देश जहां पर आधी से ज्यादा आबादी को अंग्रेजी बोलनी आती है।

सबसे ज्यादा त्यौहारों वाला देश है भारत

भारत बहुत बड़ा देश है। यहां पर पूरे साल भर में अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं। साल के शुरुआत से लेकर साल के अंत तक कोई ना कोई त्यौहार आता ही रहता है। उदहारण के लिए साल के शुरुआत में मकर संक्रांति आती है और फिर साल के आखिरी वक़्त में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। जैसे अभी मार्च में होली आने वाली है। होली को सबसे शानदार त्यौहार के तौर पर देखा जाता है। होली के त्यौहार को रंगों के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली भी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक आता है। दिवाली को रोशनी के त्यौहार के रूप में जाना जाता है। ईद को भी भारत के एक बड़े त्यौहार के रूप में देखा जाता है। फिर साल के अंत में जो क्रिसमस का त्यौहार आता है वह भी अपने आप में बहुत ही खास होता है।

शाकाहारियों का देश भारत

भारत देश को शाकाहारियों का देश माना जाता है। यही एकमात्र ऐसा देश है जो शाकाहारी आहार को अपनाता है। पूरे विश्व में मांसाहारी आपको हर जगह मिल जाएंगे लेकिन पूर्ण रूप से शाकाहारी लोग आपको केवल भारत में ही मिलेंगे। भारत में कई लोग तो ऐसे भी हैं जो कि डेयरी उत्पाद का बहिष्कार करते हैं। ऐसे लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं। भारत की जनसंख्या की 24% आबादी पूरी तरह से शाकाहारी है। भारत की सारी आबादी इन सभी त्यौहारों को हंसी खुशी से मनाते हैं।

अनेक खूबसूरत शहरों का देश है भारत

इस दुनिया में अनेकों खूबसूरत देश हैं। किंतु जो बात भारत में है वह और किसी अन्य देश में नहीं है। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको हर जगह सुंदरता देखने को मिलेगी। भारत के सभी राज्यों की अपनी अलग अलग खूबियां हैं। इस देश में कहीं आपको बर्फ से ढके पहाड़ मिलेंगे तो कहीं आपको गर्मी में तपते हुए रेगिस्तान के टीले दिखाई देंगे। इस देश में अनेकों नदियां हैं, प्राचीन स्मारक हैं और पहाड़ों की श्रंखला है। चार धाम भी इसी देश में ही है। इन चार धामों के नाम है बद्रीनाथ, रामेश्वरम, द्वारिका और जगन्नाथ पुरी। यहां पर कश्मीर को भारत का स्वर्ग माना जाता है। कश्मीर किसी जन्नत से कम नहीं लगती है। इस देश में राजस्थान का अपना गौरव है और हिमाचल प्रदेश का अपना अलग महत्व है। सारे राज्य सुंदरता से परिपूर्ण है।

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास बहुत पुराना है। कहते हैं कि भारत आज से 65000 साल पहले ही अस्तित्व में आ गया था। यह वही देश है जहां पर कभी महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। यह कई ऋषि मुनियों और महान इंसानों का निवास स्थान रहा है। भारत की हर काल से सभी ने तारीफ ही की है। भारत ने इतिहास में हर तरह के जुल्म सहे हैं। एक समय पर जो देश सोने की चिड़िया कहलाया जाता था वह धीरे-धीरे कई तरह के आक्रमणकारियों के आक्रमण के चलते बर्बाद होता चला गया। मुगल और ब्रिटिश शासकों ने एक समय पर भारत को पूरी तरह से कंगाल कर दिया था। फिर सारे भारतीयों में स्वतंत्रता की ज्वाला भड़क उठी। सभी स्वतंत्रता सेनानी ने अपना खून पसीना एक करके भारत को आजादी दिलाई। 15 अगस्त 1947 को भारत को अखिरकार आजादी मिल ही गई।

हमारा भारत देश बहुत महान है। यह एक ऐसा देश जिसने बहुत से आविष्कार दुनिया भर को दिए। यह देश एक समय पर सोने की चिड़िया कहलाया करता था। फिर जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया कई विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत को लूटना चालू किया। ब्रिटिश सरकार के राज तक भारत लगभग कंगाल हो चला था। फिर बाद में आजादी के बाद धीरे धीरे सब सही होने लगा। आज भारत एक मजबूत राष्ट्र होकर सभी देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हम यह आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह निबंध पसंद आया होगा। हमने इस निबंध को बड़ी ही सरल भाषा में लिखा है ताकि पढ़ने वालों को आसानी हो।

मेरा देश पर निबंध 100 शब्दों में

भारत जिसे हम इंडिया और हिंदुस्तान के नाम से भी जानते हैं एक बहुत ही सुंदर और प्यारा देश है। भारत अपनी सभ्यता, खान पान और रहन सहन को लेकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह धरती महान लोगों की जन्मभूमि रही है। भारत एक ऐसा देश है जहां हमें हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। धन्य हैं वह लोग जो इस महान धरती पर पैदा हुए। यहां पर कई संतों और ऋषि मुनियों ने जन्म लिया। भारत आध्यात्मिक देश के रूप में जाना जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सुंदरता ने अपने पाँव बिछा रखे हैं।

मेरा देश पर निबंध 200 शब्दों में

सुंदरता को अपने चारों ओर लपेटे हुए भारत देश बहुत ही निराला लगता है। यह देश आज के समय में एक ताकतवर देश के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत देश में अनेकों प्रकार की जाति के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। इस देश में उत्सवों का मेला पूरे साल लगा रहता है। होली, दिवाली, ईद और क्रिसमस जैसे कई त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। यह देश अनेक प्रकार के व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस देश के मिर्च मसाले लोगों को बहुत पसंद आते हैं। भारत को 65000 साल पुराना देश माना जाता है। वास्को डी गामा ने भारत को खोजा था। इस देश पर कई लोगों ने राज किया। भारत को खूब लुटा गया। भारत को पुराने समय में आर्यावर्त के नाम से जाना जाता था। आज के समय में हमारा देश अर्थव्यवस्था के लिहाज से पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर है।

मेरा देश पर 10 लाइनें

  • मेरा देश बहुत महान है।
  • मेरे देश में विभिन्न प्रकार के लोग निवास करते हैं।
  • भारत देश की जनसंख्या आज दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या है।
  • भारत आज शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर है।
  • एक समय ऐसा था जब भारत को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था।
  • इस देश में 22 प्रकार की भाषाओं का प्रयोग होता है।
  • भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
  • इस देश में अनेकों प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं।
  • मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

Q1. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

A1. भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

Q2. भारत की राजधानी का नाम बताइए?

A2. भारत की राजधानी दिल्ली नाम से जानी जाती है।

Q3. भारत का राष्ट्रगान कौन सा है?

A3. भारत का राष्ट्रगान जन गण मन है।

Q4. इस देश का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

A4. इस देश का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

Q5. भारत को सर्वप्रथम किसने खोजा था?

A5. भारत को सर्वप्रथम वास्को डी गामा ने खोजा था।

Q6. किसको भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है?

A6. सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

Q7. भारत के राष्ट्रीय खेल का नाम बताइए?

A7. हॉकी को भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में जाना जाता है।

Q8. ताजमहल कहां पर स्थित है?

A8. ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है।

Q9. भारत के चार धामों के नाम बताइए?

A9. भारत के चार धामों के नाम है- बद्रीनाथ (उत्तराखंड), द्वारिका (गुजरात), जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा), रामेश्वरम (तमिलनाडु)।

Q10. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य का नाम बताइए?

A10. भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य का नाम उत्तर प्रदेश है।

Q11. महान वैज्ञानिक रामानुजन कौन से देश के नागरिक थे?

A11. महान वैज्ञानिक रामानुजन भारत देश के नागरिक थे।

Q12. भारत के गुलाबी शहर का नाम बताइए?

A12. भारत के गुलाबी शहर का नाम जयपुर है। इस शहर में अधिकतर घर गुलाबी रंग के हैं।

Q13. किस फूल को राष्ट्रीय फूल का दर्जा दिया गया है?

A13. कमल के फूल को राष्ट्रीय फूल का दर्जा दिया गया है।

Q14. भारत किस तारीख को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है?

A14. भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

Q15. भारत को और किस नामों से जाना जाता है?

A15. भारत को जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया नाम से जाना जाता है।

Q16. कौन से ऋतु में माता सरस्वती की पूजा की जाती है?

A16. बसंत की ऋतु में माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

Q17. नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले व्यक्ति कौन थे?

A17. नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय का नाम रबीन्द्रनाथ टैगोर था।

Q18. प्रसिद्ध वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने किस चीज की खोज की थी?

A18. प्रसिद्ध वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने शून्य की खोज की थी।

Q19. भारत के पड़ोसी देशों के नाम बताइए?

A19. भारत के पड़ोसी देशों के नाम कुछ इस प्रकार है – पाकिस्तान, चीन, भूटान, अफगानिस्तान, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश।

Q20. रामायण जैसा धार्मिक ग्रंथ किसने लिखा था?

A20. रामायण जैसा धार्मिक ग्रंथ महर्षि वाल्मीकि ने लिखा था।

Q21. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कौन सी जगह हुई थी?

A21. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोधगया, बिहार में हुई थी।

Q22. भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है?

A22. भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या है 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश।

Q23. भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव का नाम बताइए?

A23. भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव का नाम डॉल्फिन है।

Q24. पुर्तगाली व्यापारी भारत में कब आए थे?

A24. पुर्तगाली व्यापारी भारत में 16वी शताब्दी में आए थे।

Q25. हमारा देश हिंदी दिवस कब मनाता है?

A25. हमारा देश 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है।

Q26. भारत का आधिकारिक नाम क्या है?

A26. भारत का आधिकारिक नाम हिंदी में भारत और अंग्रेजी में रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया है।

Q27. भारत के राष्ट्रपति का नाम क्या है?

A27. भारत के राष्ट्रपति का नाम द्रौपदी मुर्मू है।

Q28. भारत के प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

A28. भारत के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है।

Q29. भारत के समुद्र तट की लंबाई कितनी है?

A29. भारत के समुद्र तट की लंबाई 7600 किलोमीटर है।

Q30. भारत की साक्षरता दर कितनी है?

A30. भारत की साक्षरता दर 74.4 प्रतिशत है।

Q31. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का नाम क्या है?

A31. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। यह प्रतिमा गुजरात में स्थित है। यह प्रतिमा 597 फीट (182 मीटर) ऊंची है।

Leave a Reply Cancel reply

Recent post, डेली करेंट अफेयर्स 2024 (daily current affairs in hindi), du sol ug admission 2024 – application form, eligibility, fees., jharkhand tet result 2024 – तीसरे राउंड का अलॉटमेंट लेटर जारी, कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न (agriculture gk questions in hindi), सीबीएसई नोट्स (cbse notes in hindi medium 2024 class 1 to 12), mp b.ed merit list 2024 {जारी} second additional round.

Join Whatsapp Channel

Subscribe YouTube

Join Facebook Page

Follow Instagram

mera desh essay writing in hindi

School Board

एनसीईआरटी पुस्तकें

सीबीएसई बोर्ड

राजस्थान बोर्ड

छत्तीसगढ़ बोर्ड

उत्तराखंड बोर्ड

आईटीआई एडमिशन

पॉलिटेक्निक एडमिशन

बीएड एडमिशन

डीएलएड एडमिशन

CUET Amission

IGNOU Admission

डेली करेंट अफेयर्स

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

हिंदी साहित्य

[email protected]

© Company. All rights reserved

About Us | Contact Us | Terms of Use | Privacy Policy | Disclaimer

मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)

हमारे देश पर यानी कि भारत देश पर आने वाली किसी भी आपदा का सभी लोग मिलकर सामना करते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अगर कोई आपदा आती है, तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश है, मेरे भारत की संस्कृति अनोखी है, मेरे भारत का कानून, न्याय, मेरे भारत देश ने विज्ञान और पौधों के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है, मेरा भारत महान देश कंप्यूटर से युक्त देश है, मेरा भारत यहां की नदियों और राज्यों के लिए महान है। यहां की बहुत खास बातें मेरे देश को महान बनाती है।

लगभग सभी देशों में विज्ञान ने बहुत से खोजे की है, परंतु इस दौर में भारत भी कहीं पीछे नहीं रहा है। भारत में आज भी ऐसे महान वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने ऐसी ऐसी खोजे की है जिससे हमारे देश का नाम गर्व से लिया जाता है।

हमारे देश की नदियों को पूजनीय माना जाता है। यहां पर भांति भांति के लोग रहते हैं, जो हर राज्य में निकलने वाली नदियों का सम्मान करते हैं, उनकी पूजा करते हैं। आज नदियों के कारण हमारे देश ने बहुत से देशों को अपने साथ जोड़ा है।

Related Posts

इंद्रधनुष पर निबंध (rainbow essay in hindi), ओणम त्यौहार पर निबंध (onam festival essay in hindi), ध्वनि प्रदूषण पर निबंध (noise pollution essay in hindi).

Hindimaterials

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi: मेरा भारत महान पर निबंध (1500 words)

यदि आप Mera Bharat Mahan Essay in Hindi टॉपिक पर निबंध लिखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।

इस लेख में हमनें बताया है कि कैसे आप Mera Bharat Mahan Essay in Hindi को बढ़िया तरीके से लिख सकते हैं।

यदि आप छात्र हैं या किसी निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो इस टॉपिक पर हिन्दी में लेख यानि Mera Bharat Mahan Essay in Hindi जरूर तैयार करें। क्योंकि अक्सर निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में यह टॉपिक शामिल होता ही है।

इसी तरह के मिलते-जुलते अन्य टॉपिक हैं – मेरा भारत महान निबंध, मेरा भारत महान हिन्दी निबंध, मेरा देश निबंध, Mera Desh Essay in Hindi, Mera Bharat Mahan in Hindi, 10 Lines on Mera Desh in Hindi, Mera Desh Mahan Essay in Hindi.

इन सभी टॉपिक्स के लिए इस लेख में दिए गए Mera Bharat Mahan Essay in Hindi की तैयारी कर सकते हैं।

तो आईए जानते हैं कि Mera Bharat Mahan Essay in Hindi को कैसे लिखें।

Table of Contents

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

Mera-Bharat-Mahan-Essay-in-Hindi

भारत विविधता, सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध और प्राकृतिक सुंदरता का देश है। उत्तर में महान हिमालय से लेकर दक्षिण में प्राचीन समुद्र तटों तक, पूर्व में प्राचीन मंदिरों से लेकर पश्चिम में राजसी किलों और महलों तक, भारत वास्तव में एक अविश्वसनीय है।

भारत देश का एक लंबा और आकर्षक इतिहास रहा है, जो इसकी कला, वास्तुकला और परंपराओं में स्पष्ट देखा जा सकता है। मैं भारत की सांस्कृतिक, प्राकृतिक समृद्धि और विविधता के आधार पर कह सकता हूँ कि वास्तव में मेरा भारत महान है। मेरे देश भारत की निम्नलिखित विशेषताएं हैं जो इसे महान बनाती हैं-

त्योहारों की भूमि

भारत एक ऐसा देश है जहां कुछ सामान्य त्योहारों के अलावा हर क्षेत्र, राज्य और धर्म के अपने अलग त्योहार और समारोह होते हैं। भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों की संख्या बहुत अधिक है, और यह देश की विविधता में एकता को दर्शाता है।

प्रत्येक त्यौहार बहुत ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें लोग खुशियां साझा करने के लिए एक साथ आते हैं। उदाहरण के लिए, दीवाली जो कि रोशनी का त्योहार हैं और उस दिन देश भर में दीयों की रोशनी, आतिशबाजी और मिठाईयां बांटकर मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी तरह रंगों का त्योहार होली है जिसे एक दूसरे के साथ रंग खेलकर और गले मिलकर मनाया जाता है।

इनके अलावा दुर्गा पूजा, क्रिसमस, ईद जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के दौरान विविध प्रकार के मनोरंजक गतिविधियों के कारण ये त्योहार जीवंत हो उठते हैं। जिस खुशी और उत्साह के साथ हम भारतीय अपने त्योहार मनाते हैं, वह वास्तव में उल्लेखनीय है और इस देश को महान बनाता है।

अध्यात्म की भूमि

भारत सदियों से हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म और इस्लाम सहित कई धर्मों का घर रहा है तथा आध्यात्मिक परंपराओं और रहस्यवाद की भूमि रहा है। देश में योग, ध्यान और आयुर्वेद सहित आध्यात्मिक प्रथाओं का एक समृद्ध इतिहास है। विदेशी यात्री भी भारत के आध्यात्मिक पक्ष का अनुभव करने के लिए भारत आते रहते हैं, जो यहाँ के मंदिरों, आश्रमों और पवित्र स्थलों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

इन आध्यात्मिक परंपराओं का भारतीय संस्कृति और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है तथा लोगों के सोचने और जीने के तरीके को आकार दिया है। योग जैसे आध्यात्मिक अभ्यास ने भी भारत में जन्म लिया है, जिसने दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल की है। लाखों लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसका अभ्यास करते हैं।

कला और संस्कृति का घर

भारत में एक समृद्ध कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत है, जो इसके संगीत, नृत्य और साहित्य में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत अपनी जटिल धुनों और लय के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है और इसे दुनिया की सबसे पुरानी संगीत परंपराओं में से एक माना जाता है।

इसी तरह भारतीय शास्त्रीय नृत्य जैसे कथक, भरतनाट्यम, कथकली, कुचिपुड़ी और मणिपुरी जैसे को उनके सुंदरता के लिए जाना जाता है।

भारतीय साहित्य भी प्राचीन शास्त्रों और आधुनिक समय के उपन्यासों के अपने विशाल संग्रह के लिए जाना जाता है। यह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को दर्शाता है।

समृद्ध स्थापत्य कला

भारत के पास एक समृद्ध स्थापत्य विरासत है, जो इसके प्राचीन मंदिरों, किलों और महलों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों से लेकर राजस्थान के किलों और महलों तक, भारत की वास्तुकला विविध और आश्चर्यजनक है।

राजस्थान के प्राचीन किले और महल, एलोरा और अजंता की चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाएं, खजुराहो के मंदिर और प्राचीन शहर हम्पी भारत की समृद्ध स्थापत्य विरासत के कुछ उदाहरण हैं।

इन स्थापत्य कलाओं के अलावा दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल भी भारत की स्थापत्य प्रतिभा का एक वसीयतनामा है। यह एक प्रेम का प्रतीक है और साथ ही वास्तुशिल्प चमत्कार की तरह भी है।

विविध वन्यजीवों की भूमि

भारत विविध प्रकार के वन्यजीव प्रजातियों की एक विशाल भूमि है। इनमें से कई भारत के ही स्थानिक यानि यहीं की प्रजाति हैं। बंगाल टाइगर, भारतीय हाथी और एशियाई शेर भारत में सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव प्राणियों में से हैं। इस तरह बाघों और हाथियों से लेकर गैंडों और शेरों तक, देश का वन्यजीव पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।

इन वन्यजीवों के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क जैसे देश में राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य हैं। ये राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य आगंतुकों को भारतीय वन्य जीवन की सुंदरता और विविधता का अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं।

तकनीकी क्षेत्र में विस्तार

भारत हाल के दशकों में तेजी से आईटी क्षेत्र के साथ वैश्विक प्रौद्योगिकी उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा है। देश में कुशल और प्रतिभाशाली पेशेवरों का एक बड़ा पूल है जो तकनीकी उद्योग में नवाचार और विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी भारत सरकार की पहलों ने भी प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद की है। भारत अब दुनिया की कुछ सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप्स का घर है, जो इसे नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बनाता है।

खेल क्षेत्र में प्रगति

भारत ने हाल के वर्षों में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता तो हासिल की ही है, अन्य खेलों जैसे बैडमिंटन, कुश्ती, निशानेबाजी आदि में भी अपनी छाप छोड़ी है। इन खेलों में कई भारतीय एथलीटों ने ओलंपिक और राष्ट्रमंडल जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीते हैं।

भारतीय एथलीटों की सफलता ने कई युवाओं को खेलों को अपनाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।

सौहार्दपूर्ण आतिथ्य

भारत की महानता के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक सौहार्दपूर्ण आतिथ्य है। भारत अपने आगंतुकों का सौहार्दपूर्ण आतिथ्य करने के लिए विश्व भर में जाना जाता है। भारतीयों को उनके आतिथ्य और स्वागत करने वाले स्वभाव के लिए जाना जाता है, और आगंतुकों को परिवार की तरह माना जाता है। देश की विविध संस्कृति और परंपराओं से आगंतुकों का परिचय कराया जाता है इससे उन्हें यहाँ घर जैसा महसूस होता है और उनके ऊपर एक बढ़ियाँ स्थायी प्रभाव पड़ता है।

भारतीय लोगों का हार्दिक आतिथ्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और दूसरों के प्रति सम्मान और दया के मूल्यों को दर्शाता है।

समृद्ध साहित्यिक विरासत

भारत में एक समृद्ध साहित्यिक विरासत है, जिसमें विविध प्रकार की भाषाएं और बोलियां हैं, जिन्होंने दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध लेखकों को जन्म दिया है। प्राचीन संस्कृत ग्रंथों से लेकर अरुंधति रॉय और सलमान रुश्दी की आधुनिक कृतियों तक, भारतीय साहित्य ने दुनिया भर के पाठकों की पीढ़ियों को प्रभावित और प्रेरित किया है। देश ने साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता दिए हैं, जिनमें रवींद्रनाथ टैगोर और वी.एस. नायपॉल, और साहित्य जगत में नई और रोमांचक आवाजें पैदा करना जारी रखते हैं।

स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में विस्तार

हाल के वर्षों में भारत का स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से बढ़ रहा है, सरकार द्वारा उद्यमशीलता और नवाचार की ओर जोर दिया जा रहा है। देश अब कई यूनिकॉर्न (1 बिलियन डॉलर से अधिक के मूल्यांकन के साथ स्टार्ट-अप) का घर है, और इसके स्टार्ट-अप ई-कॉमर्स, फिनटेक और हेल्थ टेक सहित कई क्षेत्रों में लहरें बना रहे हैं। देश के बड़े उपभोक्ता बाजार, संचालन की कम लागत और कुशल कार्यबल ने इसे स्टार्ट-अप के लिए अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है।

अभिनव सामाजिक पहल

भारत कई नवीन सामाजिक पहलों में सबसे आगे रहा है, जिसका उद्देश्य देश की कुछ सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियों का समाधान करना है। उदाहरण के लिए, स्वच्छ भारत अभियान (स्वच्छ भारत मिशन) का उद्देश्य देश में खुले में शौच को खत्म करना और स्वच्छता में सुधार करना है, जबकि आयुष्मान भारत योजना लाखों वंचित परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। देश ने कई डिजिटल पहलें भी शुरू की हैं, जैसे आधार कार्यक्रम, जो प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करता है, और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य डिजिटल विभाजन को पाटना और सभी नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है।

उभरता हुआ पर्यटन उद्योग

भारत का पर्यटन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभर रहा है, हर साल लाखों पर्यटक देश में आते हैं। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता और विविध व्यंजन पर्यटकों के लिए कुछ प्रमुख आकर्षण हैं। सरकार भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है, जिसमें अतुल्य भारत अभियान और ई-वीजा कार्यक्रम की शुरुआत शामिल है, जिससे विदेशी पर्यटकों के लिए देश में आना आसान हो गया है।

बढ़ता फिल्म उद्योग

भारत का फिल्म उद्योग, जिसे बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है, निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ा है। स्लमडॉग मिलियनेयर और बाहुबली जैसी फिल्मों के साथ हाल के वर्षों में यह उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। देश का फिल्म उद्योग भी वैश्विक दर्शकों के लिए भारत की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में सहायक रहा है, और विश्व मंच पर देश के लिए एक सॉफ्ट पावर बनाने में मदद की है।

मेरा देश भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और एक आकर्षक इतिहास के साथ विविधता का देश है और ये इसे विश्व में महान बनाते हैं। मेरे देश में विविध प्रकार के त्योहार, भोजन, अध्यात्म, कलाएं, वास्तुकलाएं हैं जो इस देश में अनेकता में एकता को दर्शाते हैं।

यहाँ का वन्य जीवन भी बहुत समृद्ध है। भारत के कई स्थानिक वन्य जीव विश्व में बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। मेरा महान देश भारत आगंतुकों को एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है। कई प्रकार की चुनौतियों के बावजूद, भारत की महानता इसके लोगों के लचीलेपन और गर्मजोशी में निहित है। मेरा भारत वास्तव में महान है, और मैं इसे अपना घर कहकर धन्य महसूस करता हूं।

आपने क्या सीखा

आपने इस लेख में सीखा कि कैसे “Mera Bharat Mahan Essay in Hindi” टॉपिक पर निबंध लिखा जाता है। ऊपर लिखे लेख में हमनें कई सारे बिंदुओं को शामिल किया है जो भारत देश की विशेषताएं हैं और इसे महान बनाती हैं।

यदि आप भी Mera Bharat Mahan Essay in Hindi लिखना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए बिंदुओं के अलावा अपनी तरफ से अन्य बिंदुओं को शामिल कर सकते हैं।

कुछ प्रतियोगिताओं में 10 lines on mera desh in hindi शीर्षक पर भी निबंध लिखने के लिए आता कहा जाता है। इसके लिए ऊपर दिए निबंध में से 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं को चुन सकते हैं।

शेयर करें (Sharing is Caring)-

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Related posts

Aditya L1 Mission

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Notify me of new posts by email.

HindiKiDuniyacom

देश के प्रति मेरा कर्त्तव्य पर निबंध (My Duty towards my Country Essay in Hindi)

देश के प्रति मेरा कर्त्तव्य

देश के किसी भी व्यक्ति के कर्तव्यों का आशय उसके/उसकी सभी आयु वर्ग के लिये उन जिम्मेदारियों से हैं जो वो अपने देश के प्रति रखते हैं। देश के लिये अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की याद दिलाने के लिये कोई विशेष समय नहीं होता, हांलाकि ये प्रत्येक भारतीय नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार हैं कि वो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे और आवश्यकता के अनुसार उनका निर्वाह या निष्पादन अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

अपने देश के प्रति मेरे कर्त्तव्य पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on My Duty towards my Country in Hindi, Apne Desh ke Prati Mera Kartavya par Nibandh Hindi mein)

देश के प्रति मेरा कर्त्तव्य पर निबंध – 1 (250 – 300 शब्द).

भारत एक धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरागत देश हैं और विवधता में एकता के लिये प्रसिद्ध हैं। हांलाकि, इसे विकास के लिये स्वच्छ, भ्रष्टाचार, सामाजिक संघर्षों, महिलाओं के खिलाफ अपराधों, गरीबी, प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग आदि के अन्त के लिये अपने नागरिकों के और अधिक प्रयासों की आवश्यकता हैं। लोगों को सरकार पर चिल्लाने और दोषी ठहराने के स्थान पर देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को समझना चाहिये।

देश के प्रति मेरा कर्त्तव्य –

नागरिक के रूप में

देश की वृद्धि एवं विकास के लिये सभी व्यक्ति व्यक्तिगत रुप से जिम्मेदार हैं। लोगों को लाओं तुज़ के प्रसिद्ध कथन, “हजारों कोसो की यात्रा एक कदम से शुरु होती हैं” को कभी नहीं भूलना चाहिये। सभी को अपने मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में जानकारी रखनी चाहिये और उन्हें नजरअंदाज किये बिना अनुकरण करना चाहिये। देश के अच्छे और जिम्मेदार नागरिक होने के कारण, सभी को अपने कर्त्तव्य वफादारी से निभाने चाहिये।

प्रशासनिक अधिकारी के रूप में

सभी को देश और संगी नागरिकों के प्रति ईमानदार और वफादार होना चाहिये। उन्हें एक-दूसरे के लिये सम्मान की भावना रखनी चाहिये और देश के कल्याण के लिये बनायी गयी सामाजिक व आर्थिक नीतियों का भी सम्मान करना चाहिये। लोगों को सरकार के बनाये हुये सभी नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिये। उन्हें प्राधिकरणों का आदर करना चाहिये और कोई नियम नहीं तोड़ना चाहिये साथ ही साथ दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करना चाहिये। उन्हें अपने खिलाफ किसी भी अपराध को सहन नहीं करना चाहिये और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये।

लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा में शामिल करना चाहिये और उनके स्वास्थ्य और बचपन की देखभाल करनी चाहिये। उन्हें अपने बच्चों को बाल-श्रम और अन्य अपराध करने के लिये मजबूर नहीं करना चाहिये। लोगों को अपने देश को दुनिया में सबसे अच्छा देश बनाने के लिये प्रयास करना चाहिये।

इसे यूट्यूब पर देखें : Essay on My Duty towards my Country in Hindi

एक नागरिक होने के नाते देश के लिये मेरा कर्त्तव्य – निबंध 2 (400 शब्द)

किसी भी व्यक्ति के कर्त्तव्य उसकी वो जिम्मेदारी हैं जिन्हें उसे व्यक्तिगत रुप से निभाना होता हैं। एक नागरिक जो समाज, समुदाय या देश में रहता हैं, वो देश, समाज या समुदाय के लिये बहुत से कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को रखता हैं जिन्हें उसे सही तरीके से निभाना होता हैं। लोगों को अच्छाई में विश्वास रखना चाहिये और देश के प्रति महत्वपूर्ण कर्त्तव्यों को कभी भी नजअंदाज नहीं करना चाहिये।

देश का एक नागरिक होने के नाते मेरा देश के लिये कर्त्तव्य

हमारे देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिले बहुत वर्ष बीत गये जो बहुत से महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष से प्राप्त हुई थी। वो देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों के वास्तविक अनुसरणकर्त्ता थे जिन्होंने लाखों लोगों के साथ अपना अमूल्य जीवन गवाकर स्वतंत्रता के सपने को हकीकत बनाया। भारत की स्वतंत्रता के बाद, अमीर लोग और राजनेता केवल अपने खुद के विकास में लग गये न कि देश के विकास में। ये सत्य हैं कि हम ब्रिटिश शासन से आजाद हो गये हैं हांलाकि, लालच, अपराध, भ्रष्टाचार, गैर-जिम्मेदारी, सामाजिक मुद्दों, बाल श्रम, गरीबी, क्रूरता, आतंकवाद, कन्या भ्रूण-हत्या, लिंग-असमानता, दहेज-मृत्यु, सामूहिक दुष्कर्म और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों से आज-तक आजाद नहीं हुये।

केवल सरकार द्वारा नियम, कानून, प्राधिकरण, अधिनियम, अभियान या कार्यक्रमों को बनाना काफी नहीं हैं, वास्तविकता में सभी गैर-कानूनी गतिविधियों से मुक्त होने के लिये इन सभी का प्रत्येक भारतीय नागरिकों के द्वारा कड़ाई से अनुसरण किया जाना चाहिये। भारतीय नागरिकों को वफादारी के साथ देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को पालन गरीबी, लिंग असमानता, बाल श्रम, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अन्य सामाजिक मुद्दों के उन्मूलन के साथ ही सभी के भले के लिये करना चाहिये। भारतीय नागरिकों को अपना राजनीतिक नेता चुनने के अधिकार हैं जो देश के विकास को सही दिशा में आगे ले जा सके। इसलिये, उन्हें अपने जीवन में बुरे लोगों को दोष देने का कोई अधिकार नहीं हैं। उन्हें अपने राजनीतिक नेता को वोट देते समय अपनी आँखे खुली रखनी चाहिये और एक ऐसा नेता चुनना चाहिये जो वास्तव में भ्रष्ट मानसिकता से मुक्त हो और देश का नेतृत्व करने में सक्षम हो।

ये भारत के नागरिकों के लिये आवश्यक है कि वो वास्तविक अर्थों में आत्मनिर्भर होने के लिये अपने देश के लिये अपने कर्त्तव्यों का व्यक्तिगत रुप से पालन करें। ये देश के विकास के लिये बहुत आवश्यक हैं जो तभी संभव हो सकता है जब देश में अनुशासित, समय के पाबंद, कर्तव्यपरायण और ईमानदार नागरिक हो।

भारतीय नागरिकों के विभिन्न पदों के कर्त्तव्य – निबंध 3 (500 शब्द)

देश के प्रति नागरिकों के कर्त्तव्य

भारतीय नागरिकों के विभिन्न पदों के लिये निम्नलिखित जिम्मेदारियाँ हैं:

  • माता-पिता: माता-पिता देश के प्रति सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं क्योंकि वो ही देश के लिये एक अच्छे और बुरे नेता देने के मुख्य स्त्रोत हैं। वो बच्चों के प्राथिमक आधारभूत विद्यालय होते हैं इसलिये उन्हें हर समय चौकस रहना चाहिये क्योंकि वो देश के भविष्य को पोषण देने के लिये जिम्मेदार हैं।

कुछ लालची माता-पिता (चाहे गरीब हो या अमीर) के कारण, हमारा देश आज भी गरीबी, लिंग असमानता, बाल-श्रम, बुरे सामाजिक और राजनीतिक नेता, कन्या भ्रूण-हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को अस्तित्व में रखता हैं और जिससे देश का भविष्य बेकार है। सभी माता-पिता को देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को समझना चाहिये और अपने बच्चों (चाहे लड़की हो या लड़का) को उचित शिक्षा के लिये स्कूल अवश्य भेजना चाहिये, इसके साथ ही अपने बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और नैतिक विकास की देखभाल करनी चाहिये, उन्हें अच्छी आदतें, शिष्टाचार, और देश के प्रति उनके कर्त्तव्यों को सिखाना चाहिये।

  • शिक्षक: अपने छात्रों को अच्छा और सफल नागरिक बनाकर देश को अच्छा भविष्य देने में शिक्षक द्वितीय स्त्रोत हैं। उन्हें अपने देश के प्रति अपने कर्त्तव्यो को समझना चाहिये और कभी भी अपने छात्रों के मध्य (अमीर-गरीब, बुद्धिमान- औसत छात्रों में) भेदभाव नहीं करना चाहिये। उन्हें देश के लिए अच्छे नेता और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए अपने सभी छात्रों को समान ढंग से पढ़ाना चाहिए।
  • डॉक्टर: मरीज के लिये डॉक्टर एक भगवान की तरह माना जाता हैं क्योंकि वो उन्हें नया जीवन देता/देती हैं। कुछ लालची डॉक्टरों के कारण देश में उच्च तकनीकी उपचार उपलब्ध नहीं हैं। जो देश के गरीब यहाँ तक कि मध्यम श्रेणी के लोगों के लिये भी बहुत मंहगे है इसलिये वो इन्हें जुटा नहीं पाते हैं। कुछ सरकारी डॉक्टर अस्पतालों (हॉस्पिटल्स) में अपने कर्त्तव्यों को सही से नहीं निभाते हैं और अपने निजी चिकित्सालयों (क्लीनिकों) को खोल लेते हैं। उन्हें देश में सभी महंगे उपचारों को सभी जरुरतमंदों के लिये किफायती मूल्यों पर उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिये। उन्हें उच्च शिक्षा के बाद विदेश नहीं जाना चाहिये हांलाकि, अपने देश में रहकर देश के बेहतर विकास के लिये कार्य करने चाहिये।
  • इंजीनियर (अभियन्ता): इंजीनियर देश के निर्माण विकास कार्य के लिये बहुत ज्यादा जिम्मेदार हैं। उन्हें देश के विकास के लिये अपने ज्ञान और पेशेवर कौशल तकनीकों सकारात्मक तरीके से सही दिशा में प्रयोग करना चाहिये। उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होना चाहिये और अपने कर्त्तव्यों के प्रति वफादार होना चाहिये।
  • राजनेता: एक देश का स्तर देश के राजनेताओं पर निर्भर करता हैं। एक राजनेता (जो लालची न हो और न ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो) देश के विकास में अपनी विभिन्न महान भूमिकाओं को निभाता हैं वहीं एक भ्रष्ट राजनेता देश को नष्ट कर सकता हैं। इसलिये एक राजनेता को अपने कर्त्तव्यों को समझकर देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिये।
  • पुलिस सिपाही: पुलिस की नियुक्ति शहर, राज्यों और राष्ट्र स्तर पर विभिन्न स्थानों पर पूरे देश में सुरक्षा, शान्ति और सद्भावना को बनाये रखने के लिये की जाती हैं। वो लोगों की उम्मीद हैं, इसलिये उन्हें अपने देश और लोगों के साथ वफादार होना चाहिये।
  • व्यवसायी या कारोबारी: एक व्यवसायी का अपने देश के प्रति मुख्य कर्त्तव्य ये हैं कि वो देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करे, न कि विदेशों में और अपने देश की आर्थिक वृद्धि दर को बढ़ाने के साथ ही देश में गरीबी के उन्मूलन के प्रयास करें। उन्हें किसी तरह के भ्रष्टाचार और तस्करी में शामिल नहीं होना चाहिये।
  • खिलाड़ी: खिलाड़ियों को अपने खेल और देश के प्रति वफादारी रखनी चाहिये और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या मैच-फिक्सिंग में शामिल नहीं होना चाहिये क्योंकि वो देश के युवाओं के आदर्श होते हैं।
  • सामान्य नागरिक (आम-आदमी): आम आदमी विभिन्न तरीकों से देश के लिये जिम्मेदार हैं। उन्हें अपने निष्ठापूर्ण कर्त्तव्यों को समझना चाहिये और देश के नेतृत्व के लिये अच्छा नेता चुनना चाहिये जो देश को सही दिशा में ले जा सके। उन्हें अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना चाहिये जिससे कि उनका परिवार स्वस्थ्य, खुशहाल और बीमारी मुक्त बना सके। उन्हें अनुशासित, समय का पाबंद और अपने पेशे के प्रति कर्त्तव्य निष्ठ होना चाहिये।

My duty towards My Country Essay

अपने देश के लिये मेरे क्या कर्त्तव्य है – निबंध 4 (600 शब्द)

एक व्यक्ति अपने जीवन में अपने, परिवार, माता-पिता, बच्चों, पत्नी, पति, पड़ोसियों, समाज, समुदाय और सबसे अधिक महत्वपूर्ण देश के प्रति बहुत से कर्त्तव्यों को रखता हैं। देश के प्रति एक व्यक्ति के कर्त्तव्य इसकी गरिमा, उज्ज्वल भविष्य बनाये रखने और इसे भलाई की ओर अग्रसर करने के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं।

मैं कौन हूँ

मैं एक भारतीय नागरिक हूँ क्योंकि मैनें यहाँ जन्म लिया हैं। देश का/की एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण मैं अपने देश के प्रति बहुत से कर्त्तव्यों को रखता/रखती हूँ जो सभी पूरे किये जानी चाहिये। मुझे अपने देश के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं के कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिये।

कर्त्तव्य क्या हैं

कर्त्तव्य वो कार्य या गतिविधियाँ हैं जिन्हें सभी को व्यक्तिगत रुप से दैनिक आधार पर देश की भलाई और अधिक विकास के लिये करनी चाहिये। अपने कर्त्तव्यों को पालन वफादारी से करना ये प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी हैं और ये देश के लिये आवश्यक माँग भी हैं।

देश के लिये मेरे क्या कर्त्तव्य है

देश का एक नागरिक वो होता है जो न केवल अपना बल्कि उसके/उसकी पूर्वजों ने भी लगभग पूरा जीवन उस देश में व्यतीत किया हो, इसलिये प्रत्येक राष्ट्र के लिये कुछ कर्त्तव्य भी रखते हैं। एक घर का उदाहरण लेते है जहाँ विभिन्न सदस्य एक साथ रहते हैं हांलाकि, प्रत्येक घर के मुखिया, सबसे बड़े सदस्य द्वारा बनाये गये सभी नियमों एवं प्रतिनियमों का अनुसरण घर की भलाई और शान्तिपूर्ण जीवन के लिये करते है। उसी तरह, हमारा देश भी हमारे घर की तरह ही है जिसमें विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहते है हांलाकि उन्हें कुछ नियमों और कानूनों का अनुसरण करने की आवश्यकता होती है जो सरकार ने देश के विकास के लिये बनाये हैं। देश के कर्त्तव्यों के प्रति वफादार नागरिकों का उद्देश्य सभी सामाजिक मुद्दों को हटाकर, देश में वास्तविक स्वतंत्रता लाकर देश को विकासशील देशों की श्रेणी में लाना होता हैं।

सरकारी या निजी क्षेत्र के कार्यालयों में, कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय से जाकर बिना समय व्यर्थ में गवाये अपने कर्त्तव्यों को वफादारी के साथ निभाना चाहिये क्योंकि इस सन्दर्भ में सही कहा गया हैं कि, “यदि हम समय बर्बाद करेंगें तो समय हमें बर्बाद कर देगा।” समय किसी के लिये भी इंतजार नहीं करता, ये लगातार भागता रहता हैं और हमें समय से सीखना चाहिये। हमें तब तक नहीं रुकना चाहिये जब तक कि हम अपने लक्ष्य तक न पहुँच जाये। हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य अपने देश को वास्तविक अर्थों में महान बनाना हैं।

हमें स्वार्थी नहीं होना चाहिये और अपने देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को समझना चाहिये। ये केवल हम है, न कि कोई और, जो इससे लाभान्वित हो सकते हैं और शोषित भी। हमारी प्रत्येक गतिविधि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से (यदि हम सकारात्मक कार्य करेंगें तो लाभान्वित होंगे और यदि नकारात्मक कार्य करेंगें तो शोषित होंगें) प्रभावित करती हैं। इसलिये, क्यों न आज ये प्रतिज्ञा करें कि अपने ही देश में शोषित बनने से खुद को बचाने के लिये आज से हम प्रत्येक कदम सही दिशा में सकारात्मकता के साथ उठायेगें। ये हम ही हैं जिन्हें अपने देश के लिये सही नेता को चुनकर उस पर राज्य करने का अधिकार प्राप्त हैं। तो हम दूसरों और नेताओं को क्यों दोष दे, हमें केवल खुद को दोष देना चाहिये न कि दूसरों को क्योंकि वो हम हीं थे जिन्होंने माँग के अनुसार अपने कर्त्तव्यों का पालन नहीं किया। हम केवल अपनी ही दैनिक दिनचर्या में लगे रहे और दूसरों के जीवन, पाठ्येतर गतिविधियों, देश के राजनीतिक मामलों, आदि से कोई मतलब नहीं रखा। ये हमारी गलती हैं कि हमारा देश आज भी विकासशील देशों की श्रेणी में हैं न कि विकलित देशों की श्रेणी में।

ये बहुत बड़ी समस्या हैं हमें इसे हल्कें में नहीं लेना चाहिये। हमें लालची और स्वार्थी नहीं होना चाहिये; हमें खुद और दूसरों को स्वस्थ्य और शान्तिपूर्ण जीवन जीने देना चाहिये। अपने देश का उज्ज्वल भविष्य हमारे अपने हाथ में हैं। अभी भी खुद को बदलने का समय हैं, हम और भी अच्छा कर सकते हैं। खुली आँखों से जीवन जीना शुरु करके अपने देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिये। हमें अपने हृदय, शरीर, मस्तिष्क और चारों तरफ के क्षेत्रों को साफ करके एक नयी व अच्छी शुरुआत करनी चाहिये।

संबंधित पोस्ट

मेरी रुचि

मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)

धन

धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)

समाचार पत्र

समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)

मेरा स्कूल

मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)

बाघ

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

मेरा भारत महान हिंदी निबंध

“मेरा भारत महान” हिंदी निबंध। mera desh bharat mahaan hindi essay..

प्रस्तावना :- मेरे देश “भारत” का नाम संपूर्ण विश्व में गर्व की बात है मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है। जहाँ ऐसे पुरातन काल में आर्यवत नाम से पुकारा जाता था वही महाप्रतापी राजा दुष्यंत के पुत्र भारत के नाम पर ही मेरे देश का नाम भारत देश पड़ा है मेरा भारत देश ने भले ही कितने संकटो और युद्ध युद्ध को झेला हो परंतु हर क्षेत्र में मेरा भारत हर युग में अग्रणी रहा। और इन युद्धो का उसके गौरव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा . मेरे देश की महानता उसके इतिहास और पारंपरिक रीति रिवाजों की वजह से भी है।

मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश :- मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश है यहां पर हर तरह के अनाजौ की पैदावार होती है जेसे मक्का ,ज्वार ,गेंहू ,बाजरा ,इत्यादि ,मेरा भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही कि जा रही है मेरा भारत में लगभग 51% भाग पर कृषि की जाती है ,कुल 52 फ़ीसदी लोग कृषि से अपनी आजीविका चलाते हैं हरित क्रांति के बाद और अधिक अनाजों की पैदावार होने लगी है मेरा भारत देश कृषि प्रधान होने के साथ अन्य देशों में भी अग्रणी है.

मेरे भारत की संस्कृति :- मेरे भारत की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है यह अनेकता में एकता एक शब्द ही नहीं बल्कि यह भारत देश की संस्कृति और विरासत में पूरी तरह लागू होता है मेरा भारत देश विश्व के नक्शे में अपने रंगारंग और अनूठी संस्कृति की छाप छोड़े हुए हैं मेरा भारत देश मर्या ,चोल ,मुगलकाल और ब्रिटिश साम्राज्य तक मेरे भारत ने अपनी परंपरा और अतिथि के लिए मशहूर रहा मेरे भारत देश ने उन ब्रिटिशो का भी स्वागत किया जिन्होंने मेरे भारत पर कई सालो तक राज किया परंतु उसके कूटनीतिज्ञ की वजह से ही मेरे भारत अनेकता में एकता दिखाकर उनको मेरे देश से जाने के लिए मजबूर कर दिया। मेरे भारत की संस्कृति और उसकी कला शिल्प नृत्य और संगीत की वजह से भी है मेरे भारत की संस्कृति अन्य देशों की अपेक्षा अत्यंत आकर्षित है।

मेरे भारत का कानून: – मेरे भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए सामान्य आचरण का पालन करें इसके लिए कुछ नियम बनाए गए है ,जिसका पालन करना मेरे भारत के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है जो इसका पालन नहीं करता उसके लिए मेरे भारत में न्यायपालिका द्वारा दंड निर्धारित किया गया है ,मेरे देश में लोकतंत्र है। मेरे देश में सभी के लिए समान कानून लागू होता है और उसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है।

मेरे भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्थान:-  मेरे भारत का नाम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत विकसित हो चुका है सभी देशों में विज्ञान प्रौद्योगिकी में नई-नई खोजे हो रही है परंतु इस दौड में मेरा भारत भी पीछे नहीं है मेरे भारत में वैज्ञानिक खोजों के लिए कई वैज्ञानिक शामिल है जिसमें सी.वी. रमण ,जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन ,और भी कई वैज्ञानिक हुए। इन्होने भौतिकी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोलीय विज्ञान ,सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और मेरे देश का नाम रोशन किया है।

मेरा भारत कंप्यूटर युक्त भारत:-  मेरा भारत एक ‘माइक्रोप्रोसेसर ,का ,युग है क्योंकि यह मनुष्य के मस्तिष्क का प्रतिरूप है इस मस्तिष्क रूपी माइक्रोप्रोसेसर में कुछ अंग जोड़े जाते हैं जिससे एक कंप्यूटर बनता है ,मेरा भारत में आज हर काम पहले की अपेक्षा और जल्दी होने लगा है हर क्षेत्र में चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो वह इस कंप्यूटर ने ले लिया है और इसकी वजह से मेरे भारत देश का नाम कई क्षेत्रो में अग्रणी हो रहा है और अपना नाम कमा रहा है।

मेरे भारत की नदियां और राज्य :- मेरे भारत में हिमालय से निकली शुद्ध निर्मल जल की धाराएं है , मेरा भारत में कई नदियां हैं जैसे गंगा ,यमुना ,सतलज,गोदावरी ,और अन्य कई है मेरे भारत की नदिया पूजनीय है , मेरे भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने कई खनिजों को अपनी गोद में समेटे हुए हैं, कश्मीर, नैनीताल, शिमला ,कुल्लू मनाली ,जैसे ऐसे राज्य जिनकी प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

मेरे भारत की कुछ खास बातें :- मेरे भारत में महात्मा गांधी जी जैसे राष्ट्रपिता ने जन्म लिया जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों के बलिदान दे दिया.मेरे भारत ने करोड़ों संतानों को अपने कलेजे से लगाया हुआ है मेरे भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है, वंदे मातरम राष्ट्रगीत है ,जन गण मन राष्ट्रीय गान है, मेरे भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है ,मेरे भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है, राष्ट्रीय चिन्ह तुला है ,जो न्याय का प्रतीक है और मेरे भारत का भविष्य और भी उज्जवल था और आगे भी उज्जवल रहेगा।

उपसंहार मेरे भारत के बारे में लिखना चाहे तो शब्द कम पड़ जाएंगे इसने ना जाने कितने दर्द और लहू सहकर स्वतंत्रता हासिल की है परंतु फिर भी इसने हार नहीं मानी आज मेरा भारत देश जिसे एक सोने की चिड़िया कहा जाता था उस सोने की चिड़िया को अंग्रेज चुरा कर ले गए थे ,परंतु आज मेरे भारत ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से वही स्थान प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी मुझे मेरे देश पर गर्व है।

“जिसकी सुहानी सुबह और सुहानी शाम है . हर दर्द वो सह गया ,पर आज भी मेरा भारत महान है। “

#सम्बंधित : Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

  • महात्मा गाँधी पर निबंध
  • गांधी जयंती पर निबंध
  • गांधीजी की विचारधारा निबंध
  • अहिंसावाद पर निबंध
  • स्वामी विवेकानन्द पर निबंध
  • महावीर जयंती पर हिंदी निबंध
  • श्रीमती इंदिरा गांधी पर निबंध
  • ए पी जे अब्दुल कलाम पर निबंध
  • सुभाष चंद्र बोस- मेरे प्रिय नेता पर निबंध
  • निबंध: स्वतंत्रता दिवस
  • बनारस (वाराणसी) की गलियाँ और घाट
  • निबंध: स्वच्छ भारत अभियान
  • डिजिटल इंडिया पर निबंध
  • देश की उन्नति पर निबंध
  • आधुनिक नारी पर निबंध
  • महान व्यक्तियों पर निबंध
  • पर्यावरण पर निबंध
  • प्राकृतिक आपदाओं पर निबंध
  • सामाजिक मुद्दे पर निबंध
  • स्वास्थ्य पर निबंध
  • महिलाओं पर निबंध

Related Posts

हर घर तिरंगा पर निबंध -Har Ghar Tiranga par nibandh

आलस्य मनुष्य का शत्रु निबंध, अनुछेद, लेख

मेरा देश भारत पर निबंध | Mera Desh par nibandh

होली पर निबंध-Holi Essay March 2024

‘मेरा स्टार्टअप एक सपना’ निबंध

Leave a Comment Cancel reply

Hindi Essay on “Mera Priya Desh Bharat”, “मेरा प्रिय देश : भारत”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

मेरा प्रिय देश : भारत

Mera Priya Desh Bharat

भारत पूरे विश्व में एक अनूठा देश है। यहाँ अनेक धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। भारत में प्रकृति के भी भिन्न रूप देखने को मिलते हैं। यहाँ के वन भंडार, जीव-जंतु आदि अपने आप में विज्ञान का पूरा क्षेत्र समेटे हैं।

भारत में बर्फीली पहाड़ियों से लेकर गहरे समुद्र और रेगिस्तान से लेकर घने जंगल, सभी हैं। यहाँ यमुना, गंगा, नर्मदा, गोदवारी जैसी नदियाँ कलकल का गीत सुनाती हैं। वनों में सिंह, बाघ, मोर, हिरण, भालू, कोयल  आदि कई प्रकार के पशु-पक्षियों का वास है।

भारत भूमि सदा महापुरुषों की चरण धूली से धन्य रही है। श्री राम, श्री कृष्ण, दुर्गा व काली देवी जैसे अवतार यहाँ हुए हैं। विवेकानंद और महावीर के विचारों ने विश्व को प्रभावित किया है। आर्यभट्ट ने विश्व को शून्य देकर चाँद पर जाने का मार्ग दिखाया।

यहाँ के विश्वविद्यालय दूर-दूर के छात्रों को आकर्षित करते हैं। यहाँ के अस्पतालों में कई विदेशी सफल इलाज करवा कर जाते हैं। सादा जीवन उच्च विचार यहाँ की संस्कृति का मूलमंत्र हैं।

भारतीय नृत्य, संगीत और चलचित्रों के प्रश्सक दूर देशों में भी मिलते हैं। मैं गुणों और कौशल से भरी इस धरती पर जन्म लेकर धन्य हुआ।

Related Posts

Hindi-Essays

Absolute-Study

Hindi Essay, English Essay, Punjabi Essay, Biography, General Knowledge, Ielts Essay, Social Issues Essay, Letter Writing in Hindi, English and Punjabi, Moral Stories in Hindi, English and Punjabi.

' src=

Your app is absolutely amazing and I love your app very much. I would rate it as 5 star.

' src=

It is a very good app it helped me in passing my test I learnt this and I got 13/13 in my essay writing in hindi

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Nibandh

मेरा देश निबंध हिंदी में - Mera Desh Essay in Hindi

ADVERTISEMENT

रूपरेखा : प्रस्तावना - मेरा देश कृषि प्रधान देश - मेरे देश की नदियां मेरे देश की संस्कृति - मेरे देश का कानून - मेरे देश का विज्ञान - उपसंहार।

मेरे देश का नाम संपूर्ण विश्व में गर्व की बात है। मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है। मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू कहे भौगोलिक सभी परिस्थिति में महान है। जहाँ ऐसे पुरातन काल में आर्यवत नाम से पुकारा जाता था। मेरा भारत देश ने भले ही कितने संकटो और युद्ध को झेला हो परंतु हर क्षेत्र में मेरा देश हर युग में अग्रणी रहा।

मेरे देश में महात्मा गांधी जी जैसे राष्ट्रपिता ने जन्म लिया जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों के बलिदान दे दिया.मेरे देश ने करोड़ों संतानों को अपने कलेजे से लगाया हुआ है। मेरे देश की राष्ट्रभाषा "हिंदी" है। "वंदे मातरम" राष्ट्रगीत है। "जन गण मन" राष्ट्रीय गान है। मेरे देश का राष्ट्रीय पक्षी "मोर" है। मेरे भारत देश का राष्ट्रीय पशु "बाघ" है। राष्ट्रीय चिन्ह "तुला" है। जो न्याय का प्रतीक है। मेरे भारत देश का भविष्य और भी उज्जवल था और आगे भी उज्जवल रहेगा।

मेरा देश कृषि प्रधान देश है यहां पर हर तरह के अनाजौ की पैदावार होती है जेसे मक्का ,ज्वार ,गेंहू ,बाजरा ,इत्यादि। मेरा देश में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही कि जा रही है। मेरा देश में लगभग 51% भाग पर कृषि की जाती है, कुल 52 फ़ीसदी लोग कृषि से अपनी आजीविका चलाते हैं। मेरा देश देश कृषि प्रधान होने के साथ अन्य देशों में भी अग्रणी है।

मेरे देश में हिमालय से निकली शुद्ध निर्मल जल की धाराएं है। मेरा देश में कई नदियां हैं- जैसे गंगा ,यमुना ,सतलज,गोदावरी ,और अन्य कई है मेरे देश की नदिया पूजनीय है। मेरे देश में कुछ ऐसे राज्य हैं जिन्होंने कई खनिजों को अपनी गोद में समेटे हुए हैं। कश्मीर, नैनीताल, शिमला ,कुल्लू मनाली - जैसे ऐसे राज्य जिनकी प्राकृतिक सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

मेरे देश की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है। यह अनेकता में एकता एक शब्द ही नहीं बल्कि यह देश की संस्कृति और विरासत में पूरी तरह लागू होता है। मेरा देश विश्व के नक्शे में अपने रंगारंग और अनूठी संस्कृति की छाप छोड़े हुए हैं। मेरा देश मर्या ,चोल ,मुगलकाल और ब्रिटिश साम्राज्य तक मेरे देश ने अपनी परंपरा और अतिथि के लिए मशहूर रहा। मेरे देश ने उन ब्रिटिशो का भी स्वागत किया जिन्होंने मेरे देश पर कई सालो तक राज किया परंतु उसके कूटनीतिज्ञ की वजह से ही मेरे देश अनेकता में एकता दिखाकर उनको मेरे देश से जाने के लिए मजबूर कर दिया। मेरे देश की संस्कृति और उसकी कला शिल्प नृत्य और संगीत की वजह से भी है। मेरे देश की संस्कृति अन्य देशों की अपेक्षा अत्यंत आकर्षित है।

मेरे देश में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए सामान्य आचरण का पालन करें इसके लिए कुछ नियम बनाए गए है ,जिसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है जो इसका पालन नहीं करता उसके लिए मेरे देश में न्यायपालिका द्वारा दंड निर्धारित किया गया है। मेरे देश में लोकतंत्र है। मेरे देश में सभी के लिए समान कानून लागू होता है और उसका पालन करना मेरे देश के हर नागरिक को के लिए आवश्यक है।

मेरे देश का नाम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत विकसित हो चुका है सभी देशों में विज्ञान प्रौद्योगिकी में नई-नई खोजे हो रही है परंतु इस दौड में मेरा देश भी पीछे नहीं है। मेरे देश में वैज्ञानिक खोजों के लिए कई वैज्ञानिक शामिल है। जिसमें सी.वी. रमण ,जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन ,और भी कई वैज्ञानिक हुए। इन्होने भौतिकी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोलीय विज्ञान ,सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मेरे देश का नाम रोशन किया है।

मेरे देश के बारे में लिखना चाहे तो शब्द कम पड़ जाएंगे इसने ना जाने कितने दर्द और लहू सहकर स्वतंत्रता हासिल की है परंतु फिर भी इसने हार नहीं मानी। आज मेरा देश जिसे एक सोने की चिड़िया कहा जाता था उस सोने की चिड़िया को अंग्रेज चुरा कर ले गए थे ,परंतु आज मेरे देश ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से वही स्थान प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी मुझे मेरे देश पर गर्व है।

Nibandh Category

IMAGES

  1. मेरा देश पर हिंदी निबंध । Mera Desh par nibandh Hindi mein । Essay on Mera Desh

    mera desh essay writing in hindi

  2. Essay In Hindi Mera Desh

    mera desh essay writing in hindi

  3. मेरा देश भारत पर निबंध

    mera desh essay writing in hindi

  4. Essay In Hindi Mera Desh

    mera desh essay writing in hindi

  5. [Essay writing on mera Desh in hindi ]💥🇮🇳

    mera desh essay writing in hindi

  6. Mera Desh Bharat par nibandh/mera desh nibandh 10 line/mera desh essay

    mera desh essay writing in hindi

VIDEO

  1. Mera desh Bharat par nibandh

  2. essay meri mati mera desh in english/meri mati mera desh par nibandh

  3. मेरा देश निबंध हिंदी

  4. मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)

  5. Meri Mati Mera Desh Nibandh

  6. मेरा देश भारत पर निबंध 20 लाइन|Mera desh par nibandh 20 line|20 lines on my country Indian in Hindi

COMMENTS

  1. मेरा देश भारत पर निबंध

    मेरा देश भारत पर निबंध. 24/09/2023Rahul Singh Tanwar. हम यहां पर मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi) शेयर कर रहे है। इस निबंध में मेरे देश निबंध के संदर्भित सभी ...

  2. मेरा देश भारत पर निबंध

    मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में (700-800) शब्दों में - My Country "India" Hindi Essay. मेरा देश भारत पर निबंध 900 से 1000 शब्दों में। Mera Desh Bharat par nibandh

  3. Hindi Essay on "Mera Desh Bharat", "मेरा देश भारत", for Class 5, 6, 7

    Top 7 Hindi Essay on " Mera Desh Bharat" ... Biography, General Knowledge, Ielts Essay, Social Issues Essay, Letter Writing in Hindi, English and Punjabi, Moral Stories in Hindi, English and Punjabi. 17 Comments. nikil March 27, 2019. very nice but little bit short. Reply. Sneha June 22, 2019.

  4. मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay In Hindi)

    मेरा देश पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Mera Desh In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर ...

  5. Mera Desh Essay In Hindi : परीक्षा ...

    मेरा देश निबंध पर 10 लाइन्स. Mera Desh Essay In Hindi पर 10 लाइन्स नीचे दी गई हैं-. हमारा देश, भारत, एक देखभाल करने वाली माँ की तरह है जो हमें हमारी ज़रूरत ...

  6. मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 500 शब्दों का

    नमस्कार दोस्तों, हम mera desh essay in hindi में एक essay देखने जा रहे हैं। मेरा भारत एक बहुत ही सुंदर देश है। मेरा भारत एक निबंध है जिसके बारे में आप अक्सर पूछते हैं। इसी ...

  7. मेरा देश भारत विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए

    1.3k. Q. 'पहाड़ों में जीवन अत्यंत कठिन होता है।' पाठ के आधार पर उक्त विषय पर एक निबंध लिखिए।. Q. धर्म संबंधी अपनी मान्यता पर लेख/निबंध लिखिए ...

  8. मेरा देश भारत पर निबंध

    Essay In Hindi कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध कक्षा 5 से 9 के लिए निबंध कक्षा 10 से 12 के लिए निबंध प्रतियोगी परीक्षा के लिए निबंध ऋतुओं पर निबंध त्योहारों ...

  9. 5+ मेरा भारत महान पर निबन्ध

    Best Mera Bharat Mahan Essay in Hindi 100 Words. मेरे देश का नाम भारत है यह वह पावन भूमि है जहां पर मेरा जन्म हुआ है यह संसार का सबसे अच्छा देश है यहां पर बड़े-बड़े ...

  10. हमारा देश भारत पर निबंध / Essay on Our Country in Hindi

    हमारा देश भारत पर निबंध / Essay on Our Country in Hindi! भारत एक विशाल देश है । क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है । जनसंख्या के हिसाब से इसका ...

  11. Mera Bharat Mahan Hindi Nibandh ...

    Mera bharat mahan hindi nibandh जानने के बाद अब मेरा भारत महान पर 10 अहम लाइन जानिए, जो इस प्रकार हैं: भारत इस संसार का सबसे पुराना देश है। भारतीय संस्कृति ...

  12. मेरा देश भारत निबंध: जानिए भारत पर कैसे लिखें निबंध

    Essay On Bhai Dooj In Hindi: जानिए भाई दूज पर निबंध 100, 200 और 500 शब्दों में Team Leverage Edu. नवम्बर 1, 2023;

  13. देश हमारा सबसे न्यारा पर निबंध

    देश हमारा सबसे न्यारा पर निबंध | Essay on Our most Extraordinary Country in Hindi! हमारा देश भारत एक महान देश है जिसका एक गौरवशाली अतीत है तथा गौरवमयी संस्कृति व सभ्यता है । हमारा देश ...

  14. मेरा देश पर निबंध (Essay on Mera Desh in Hindi)

    मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi) - जब मैं छोटी थी तो मेरे जीवन की सबसे पहली यात्रा उत्तराखंड की थी। उत्तराखंड मुझे इतना सुंदर लगा कि मैंने कई बार

  15. मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)

    मेरा भारत देश महान विषय पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Mera Bharat Desh Mahan In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर ...

  16. Mera Bharat Mahan Essay in Hindi: मेरा भारत महान पर निबंध (1500 words)

    Mera Bharat Mahan Essay in Hindi: मेरा भारत महान पर निबंध (1500 words) यदि आप Mera Bharat Mahan Essay in Hindi टॉपिक पर निबंध लिखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।. इस लेख में ...

  17. मेरा प्यारा देश भारत पर निबंध » हिंदी निबंध, Nibandh

    मेरा देश भारत पर निबंध | Mera Desh par nibandh; होली पर निबंध-Holi Essay March 2024 'मेरा स्टार्टअप एक सपना' निबंध; जी-20 पर निबंध | G20 Essay in Hindi

  18. मेरी माटी मेरा देश पर निबंध

    मेरी माटी मेरा देश अभियान क्या है? भारत सरकार ने "मेरी माटी, मेरा देश" नाम से एक अभियान शुरू किया है। आकाशवाणी पर अपने नवीनतम मन की ...

  19. Hindi Essay on Mera Desh (मेरा देश पर हिंदी निबंध)

    Hindi Essay on Mera Desh (मेरा देश पर हिंदी निबंध) ADVERTISEMENT. रूपरेखा : प्रस्तावना - मेरा देश कृषि प्रधान देश - मेरे देश की नदियां मेरे देश की संस्कृति - मेरे ...

  20. देश के प्रति मेरा कर्त्तव्य पर निबंध (My Duty towards my Country Essay

    अपने देश के प्रति मेरे कर्त्तव्य पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on My Duty towards my Country in Hindi, Apne Desh ke Prati Mera Kartavya par Nibandh Hindi mein)

  21. मेरा भारत महान हिंदी निबंध » हिंदी निबंध, Nibandh

    "मेरा भारत महान" हिंदी निबंध। Mera desh Bharat Mahaan Hindi Essay. प्रस्तावना:- मेरे देश "भारत" का नाम संपूर्ण विश्व में गर्व की बात है मेरा देश परंपरा वीरता संस्कृति या यू ...

  22. Hindi Essay on "Mera Priya Desh Bharat", "मेरा प्रिय देश : भारत", Hindi

    मेरा प्रिय देश : भारत . Mera Priya Desh Bharat. भारत पूरे विश्व में एक अनूठा देश है। यहाँ अनेक धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। भारत में प्रकृति के भी भिन्न रूप देखने को ...

  23. मेरा देश निबंध हिंदी में

    मेरा देश निबंध हिंदी में - Mera Desh Essay in Hindi. ADVERTISEMENT. रूपरेखा : प्रस्तावना - मेरा देश कृषि प्रधान देश - मेरे देश की नदियां मेरे देश की संस्कृति ...